Get App

Telangana Election 2023: सीएम चंद्रशेखर राव 15 अक्टूबर से करेंगे धुआंधार प्रचार, 41 रैलियों को करेंगे संबोधित

Telangana Election 2023: कार्यक्रम के अनुसार, सीएम राव 16 अक्टूबर को जनगांव और भुवनागिरी में जनसभाओं को संबोधित करेंगे और इसके बाद 17 अक्टूबर को सिरसिल्ला और सिद्दीपेट में प्रचार करेंगे। वह 18 अक्टूबर को जडचर्ला और मेडचल में दो बैठकों में भाग लेंगे। एक सप्ताह बाद 26 अक्टूबर को वह तीन रैलियां करेंगे और उनका प्रचार अभियान 9 नवंबर तक जारी रहेगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 11, 2023 पर 7:17 PM
Telangana Election 2023: सीएम चंद्रशेखर राव 15 अक्टूबर से करेंगे धुआंधार प्रचार, 41 रैलियों को करेंगे संबोधित
Telangana Elections 2023: एक्सपर्ट का कहना है कि कल्याणकारी योजनाओं से तेलंगाना के सीएम KCR को मदद मिल सकती है

Telangana Assembly Election 2023: भारत राष्ट्र समिति (BRS) के प्रमुख और तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव (KCR) राज्य विधानसभा चुनाव के लिए 15 अक्टूबर से धुआंधार प्रचार अभियान चलाएंगे। इस दौरान वह 41 रैलियों को संबोधित करेंगे, जिसकी शुरुआत 15 अक्टूबर से होगी। BRS ने पहले ही घोषणा की है कि राव 15 अक्टूबर को अपने चुनाव प्रचार अभियान का आगाज करते हुए सिद्दीपेट जिले के हुस्नाबाद में चुनाव के लिए पार्टी का घोषणापत्र जारी करेंगे और एक जनसभा को संबोधित करेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने तेलंगाना में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रचार अभियान की शुरुआत करते हुए मंगलवार को दो कार्यक्रमों को संबोधित किया था।

मंगलवार रात को जारी की गई कार्यक्रम सूची के अनुसार, सीएम राव 16 अक्टूबर को जनगांव और भुवनागिरी में जनसभाओं को संबोधित करेंगे और इसके बाद 17 अक्टूबर को सिरसिल्ला और सिद्दीपेट में प्रचार करेंगे। वह 18 अक्टूबर को जडचर्ला और मेडचल में दो बैठकों में भाग लेंगे। एक सप्ताह बाद 26 अक्टूबर को वह तीन रैलियां करेंगे और उनका प्रचार अभियान 9 नवंबर तक जारी रहेगा।

KCR 9 नवंबर को गजवेल और कामारेड्डी दोनों निर्वाचन क्षेत्रों से नामांकन दाखिल करेंगे। वह इन दोनों सीटों से विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं। इस बीच, भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने कहा कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल और केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता 19 अक्टूबर तक अलग-अलग दिन प्रचार अभियान में भाग लेंगे।

चुनाव आयोग ने अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले सेमीफाइनल के तौर पर देखे जा रहे पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का सोमवार को ऐलान कर दिया। मध्य प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम में विधानसभा चुनाव के लिए एक चरण में क्रमश: 17 नवंबर, 23 नवंबर, 30 नवंबर तथा 7 नवंबर को मतदान होगा। जबकि छत्तीसगढ़ में दो चरणों में 7 एवं 17 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। इन पांचों राज्यों में 3 दिसंबर को मतगणना होगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें