Telangana Elections 2023: तेलंगाना के आर्मूर में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे राहुल गांधी, 3 दिवसीय यात्रा समाप्त

Telangana Elections 2023: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को कहा कि अगर कांग्रेस तेलंगाना और केंद्र में सत्ता में आई तो पूरे देश में जाति आधारित गणना शुरू की जाएगी। राहुल ने तेलंगाना में एक रैली में कहा, "मैं आपको बता रहा हूं कि तेलंगाना में सत्ता में आने के बाद हम जाति आधारित गणना का काम शुरू करेंगे। हम भारत में भी ऐसा ही करेंगे।"

अपडेटेड Oct 20, 2023 पर 11:01 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Telangana Elections 2023: राहुल गांधी गांधी ने राज्य का तीन दिवसीय दौरा 18 अक्टूबर को शुरू किया था

Telangana Assembly Elections 2023: तेलंगाना में प्रचार अभियान में जुटे कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) राज्य की अपनी तीन दिवसीय यात्रा समाप्त करके राष्ट्रीय राजधानी रवाना होने से पहले आज यानी शुक्रवार को आर्मूर में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करेंगे। पार्टी सूत्रों ने बताया कि वायनाड के सांसद का हालांकि आज निज़ामाबाद में एक और रैली को संबोधित करने का कार्यक्रम था, लेकिन इसे रद्द कर दिया गया। क्योंकि उन्हें एक महत्वपूर्ण बैठक के लिए दिल्ली रवाना होना था।

संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (UPA) के पूर्ववर्ती शासन के दौरान तैयार किए गए जाति जनगणना के आंकड़े सार्वजनिक नहीं किए जाने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सवाल उठाते हुए गांधी ने चुनावी राज्य तेलंगाना में विभिन्न स्थानों पर की गई रैलियों में कहा कि कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद देश में यह प्रक्रिया शुरू की जाएगी। राहुल गांधी गांधी ने राज्य का तीन दिवसीय दौरा 18 अक्टूबर को शुरू किया था।

जाति आधारित जनगणना कराएगी कांग्रेस


कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को कहा कि अगर कांग्रेस तेलंगाना और केंद्र में सत्ता में आई तो पूरे देश में जाति आधारित गणना शुरू की जाएगी। राहुल ने तेलंगाना में एक रैली में कहा, "मैं आपको बता रहा हूं कि तेलंगाना में सत्ता में आने के बाद हम जाति आधारित गणना का काम शुरू करेंगे। हम भारत में भी ऐसा ही करेंगे।" कांग्रेस नेता ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से कांग्रेस द्वारा कराई गई जातिगत जनगणना के आंकड़ें जारी करने को कहा था। उन्होंने कहा, "मैंने प्रधानमंत्री से पूछा कि अगर आप ÖBC का समर्थन कर रहे हैं तो आप जाति आधारित गणना के आंकड़े सार्वजनिक क्यों नहीं करते हैं।"

ये भी पढ़ें- MP Elections 2023: कांग्रेस उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी, 3 विधायकों के टिकट कटे, नरेंद्र सिंह तोमर को चुनौती देंगे रवींद्र तोमर

तेलंगाना के मुद्दों के बारे में उन्होंने कहा कि अगर पार्टी राज्य में सत्ता में आती है तो कांग्रेस सरकार सिंगरेनी खदानों के निजीकरण के कथित प्रस्ताव को मंजूरी नहीं देगी। राहुल ने कहा कि कांग्रेस ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले पांच 'चुनावी गारंटी' दी थी और उन वादों को पूरा किया। उन्होंने कहा कि पार्टी इसी तरह तेलंगाना में सरकार बनने के तुरंत बाद राज्य के लिए घोषित सभी छह गारंटी को पूरा करेगी।

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव (KCR) ने कहा था कि इन गारंटी के लिए कोई निधि नहीं है। इस पर राहुल ने कहा, "केसीआर जी, यह आपकी नहीं बल्कि लोगों की सरकार होगी। हम आज आपकी (KCR) जेब में जा रहे धन को निकालेंगे और उसे लोगों को देंगे।" तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव KCR के नाम से मशहूर हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।