Get App

Telangana Election 2023: दुल्हन को 55,000 रुपए का सोना, छात्रों को फ्री इंटरनेट, कैश, तेलंगाना के लिए कांग्रेस के वादों का पिटारा!

Telangana Election 2023: तेलंगाना के लिए कांग्रेस का घोषणापत्र अभी तक आधिकारिक तौर पर जारी नहीं किया गया है, लेकिन TPCC घोषणापत्र समिति के अध्यक्ष डी श्रीधर बाबू के अनुसार, घोषणापत्र में दुल्हनों के लिए कैश और सोना और बच्चों के लिए मुफ्त इंटरनेट जैसे वादे किए जा सकते हैं। TPCC घोषणापत्र समिति के अध्यक्ष ये सोना, पार्टी की 'महालक्ष्मी' गारंटी के तहत 1 लाख रुपए कैश से अलग दिया जाएगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 16, 2023 पर 3:10 PM
Telangana Election 2023: दुल्हन को 55,000 रुपए का सोना, छात्रों को फ्री इंटरनेट, कैश, तेलंगाना के लिए कांग्रेस के वादों का पिटारा!
Telangana Election 2023: तेलंगाना में सोना, कैश देने का वादा करेगी कांग्रेस!

Telangana Election 2023: कांग्रेस (Congress) ने नवरात्रि के पहले दिन आगामी तेलंगाना विधानसभा चुनाव 2023 (Telangana Assembly Election 2023) के लिए अपने उम्मीदवारों की लिस्ट की घोषणा की। अब चुनाव के लिए पार्टी के घोषणापत्र (Manifesto) पर चर्चा चल रही है। तेलंगाना के लिए कांग्रेस का घोषणापत्र अभी तक आधिकारिक तौर पर जारी नहीं किया गया है, लेकिन TPCC घोषणापत्र समिति के अध्यक्ष डी श्रीधर बाबू के अनुसार, घोषणापत्र में दुल्हनों के लिए कैश और सोना और बच्चों के लिए मुफ्त इंटरनेट जैसे वादे किए जा सकते हैं।

TPCC घोषणापत्र समिति के अध्यक्ष ये सोना, पार्टी की 'महालक्ष्मी' गारंटी के तहत 1 लाख रुपए कैश से अलग दिया जाएगा। शादी के समय योग्य महिलाओं को 10 ग्राम सोना, इसके अलावा छात्रों को एक लाख रुपए कैश और फ्री इंटरनेट दिया जाएगा।

वर्तमान में, BRS सरकार, कल्याण लक्ष्मी और शादी मुबारक योजनाओं के तहत, तेलंगाना की निवासी दुल्हनों के लिए शादी के समय 1,00,116 रुपए की एकमुश्त वित्तीय सहायता देती है। ये रकम उन लड़कियों को मिलती है, जिन्होंने शादी के समय 18 साल की उम्र पूरी कर ली है। जिनके घर की सालाना आय 2 लाख रुपए से कम है।

श्रीधर बाबू ने PTI को बताया, "एक तोला (10 ग्राम) सोना दिया जाएगा। इसकी कीमत करीब 50,000 से 55,000 रुपए बैठती है।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें