03 December 2024 Panchang: आज है मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

03 December 2024 Panchang: आज 3 दिसंबर, दिन मंगलवार और मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है। यह दोपहर 01.10 बजे तक रहेगी। इसके बाद तृतीया तिथि लग जाएगी। इस तिथि पर चंद्रमा धनु राशि में मौजूद हैं। वहीं इस तिथि पर मूल नक्षत्र और शुला योग का संयोग रहेगा

अपडेटेड Dec 03, 2024 पर 5:01 AM
Story continues below Advertisement
03 December 2024 Panchang: हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के जरिए समय और काल की सटीक गणना की जाती है।

आज 3 दिसंबर 2024 को मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि और मंगलवार दिन है। यह तिथि दोपहर 1.10 बजे तक रहेगी। इसके बाद तृतीया तिथि लग जाएगी। इस तिथि पर चंद्रमा धनु राशि में मौजूद होंगे। इस तिथि पर मूल नक्षत्र का योग रहेगा। इसके साथ ही शुला योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो मंगलवार को अभिजीत मुहूर्त सुबह 11.49 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक रहेगा। राहुकाल का समय दोपहर 02.44 बजे से शाम 04.02 बजे तक रहेगा। इस समय कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है।

हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के जरिए समय और काल की सटीक गणना की जाती है। पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है। इसमें शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदूमास और पक्ष आदि की जानकारी मिलती है।

3 दिसंबर 2024 का शुभ मुहूर्त


मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि – 3 दिसंबर 2024 को दोपहर 01.10 बजे तक रहेगी। इसके बाद तृतीया तिथि लग जाएगी।

मूल नक्षत्र- 03 दिसंबर कोशाम 4.42 बजे तक

अमृत काल मुहूर्त - सुबह 6.06 बजे से सुबह 7.42 बजे तक

गोधूलि मुहूर्त - शाम को 6.23 बजे से शाम 7.25 बजे तक

विजय मुहूर्त – दोपहर 2.23 बजे से दोपहर 3.25 बजे तक

निशीथ मुहूर्त – रात 11.41 बजे से रात दोपहर 12.20 बजे तक

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4.03 बजे से लेकर सुबह 5.08 बजे तक

राहुकाल का समय

दिल्ली- दोपहर 02.47 बजे से शाम 04.05 बजे तक

मुंबई- दोपहर 03.14 बजे से शाम 04.37 बजे तक

चंडीगढ़- दोपहर 02.46 बजे से शाम 04.03 बजे तक

लखनऊ – दोपहर 02.34 बजे से शाम 3.53 बजे तक

भोपाल- दोपहर 02.51 बजे से शाम 04.12 बजे तक

कोलकाता – दोपहर 02.08 बजे से शाम 03.30 बजे तक

अहमदाबाद- दोपहर 03.11 बजे से शाम 04.32 बजे तक

चेन्नई- शाम 04.49 बजे से शाम 04.15 बजे तक

जानिए सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

सूर्योदय- सुबह 6.57 बजे

सूर्यास्त – शाम 05.23 बजे

Mahakumbh Mela 2025: 12 साल में ही क्यों लगता है महाकुंभ मेला? जानिए कुंभ और महाकुंभ मेले में अंतर

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।