04 December 2024 Panchang: आज है मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

04 December 2024 Panchang: आज 4 दिसंबर, दिन बुधवार और मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि है। यह दोपहर 01.11 बजे तक रहेगी। इसके बाद चतुर्थी तिथि लग जाएगी। इस तिथि पर चंद्रमा धनु राशि में मौजूद हैं। वहीं इस तिथि पर पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र और गांदा योग का संयोग रहेगा

अपडेटेड Dec 04, 2024 पर 5:01 AM
04 December 2024 Panchang: हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के जरिए समय और काल की सटीक गणना की जाती है।

आज 4 दिसंबर 2024 को मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि और बुधवार दिन है। यह तिथि दोपहर 1.11 बजे तक रहेगी। इसके बाद चतुर्थी तिथि लग जाएगी। इस तिथि पर चंद्रमा धनु राशि में मौजूद होंगे। इस तिथि पर पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र का योग रहेगा। इसके साथ ही गांदा योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो बुधवार को अभिजीत मुहूर्त नहीं रहेगा। सुबह 11.49 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक रहेगा। राहुकाल का समय दोपहर 12.10 बजे से दोपहर 01.28 बजे तक रहेगा। इस समय कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है।

हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के जरिए समय और काल की सटीक गणना की जाती है। पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है। इसमें शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदूमास और पक्ष आदि की जानकारी मिलती है।

4 दिसंबर 2024 का शुभ मुहूर्त


मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि – 4 दिसंबर 2024 को दोपहर 01.11 बजे तक रहेगी। इसके बाद चतुर्थी तिथि लग जाएगी।

पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र – 4 दिसंबर को शाम 5.15 बजे तक रहेगा।

विशेष – 4 दिसंबर को देर रात 1 बजे दूसरे दिन दोपहर 12.50 बजे तक पाताल लोक की भद्रा रहेगी।

अमृत काल मुहूर्त - सुबह 6.06 बजे से सुबह 7.42 बजे तक

गोधूलि मुहूर्त - शाम को 6.23 बजे से शाम 7.25 बजे तक

विजय मुहूर्त – दोपहर 2.23 बजे से दोपहर 3.25 बजे तक

निशीथ मुहूर्त – रात 11.41 बजे से रात दोपहर 12.20 बजे तक

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4.03 बजे से लेकर सुबह 5.08 बजे तक

राहुकाल का समय

दिल्ली- दोपहर 12.11 बजे से दोपहर 01.29 बजे तक

मुंबई- दोपहर 12.28 बजे से दोपहर 01.51 बजे तक

चंडीगढ़- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 01.29 बजे तक

लखनऊ – सुबह 11.56 बजे से दोपहर 01.56 बजे तक

भोपाल- दोपहर 12.10 बजे से दोपहर 01.31 बजे तक

कोलकाता – सुबह 11.26 बजे से दोपहर 12.47 बजे तक

अहमदाबाद- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 01.50 बजे तक

चेन्नई- सुबह 11.59 बजे से दोपहर 1.14 बजे तक

जानिए सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

सूर्योदय- सुबह 6.59 बजे

सूर्यास्त – शाम 05.23 बजे

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।