आज 6 दिसंबर 2024 को मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि और शुक्रवार दिन है। यह तिथि दोपहर 12.09 बजे तक रहेगी। इसके बाद षष्ठी तिथि लग जाएगी। इस तिथि पर चंद्रमा मकर राशि में मौजूद होंगे। इस तिथि पर श्रवण नक्षत्र का योग रहेगा। इसके साथ ही ध्रुव योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो शुक्रवार को अभिजीत मुहूर्त सुबह 11.55 बजे से दोपहर 12.29 बजे तक रहेगा। राहुकाल का समय सुबह 10.54 बजे से दोपहर 12.02 बजे तक रहेगा। इस समय कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है।
हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के जरिए समय और काल की सटीक गणना की जाती है। पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है। इसमें शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदूमास और पक्ष आदि की जानकारी मिलती है।
6 दिसंबर 2024 का शुभ मुहूर्त
मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि – 6 दिसंबर 2024 को दोपहर 12.09 बजे तक रहेगी। इसके बाद षष्ठी तिथि लग जाएगी।
श्रवण नक्षत्र – 6 दिसंबर को सुबह 10.43 बजे तक रहेगा।
ध्रुव योग – 06 दिसंबर 2024 को सुबह 10.43 बजे तक
व्रत त्योहार – श्री राम विवाहोत्सव (विवाह पंचमी)
अमृत काल मुहूर्त - सुबह 6.06 बजे से सुबह 7.42 बजे तक
गोधूलि मुहूर्त - शाम को 6.23 बजे से शाम 7.25 बजे तक
विजय मुहूर्त – दोपहर 2.23 बजे से दोपहर 3.25 बजे तक
निशीथ मुहूर्त – रात 11.41 बजे से रात दोपहर 12.20 बजे तक
ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4.03 बजे से लेकर सुबह 5.08 बजे तक
दिल्ली- सुबह 10.54 बजे से दोपहर 12.12 बजे तक
मुंबई- सुबह 11.06 बजे से दोपहर 12.29 बजे तक
चंडीगढ़- सुबह 10.56 बजे से दोपहर 12.13 बजे तक
लखनऊ – सुबह 10.38 बजे से दोपहर 11.57 बजे तक
भोपाल- सुबह 10.50 बजे से दोपहर 12.10 बजे तक
कोलकाता – सुबह 10.06 बजे से दोपहर 11.27 बजे तक
अहमदाबाद- सुबह 11.09 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक
चेन्नई- सुबह 10.34 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक
जानिए सूर्योदय और सूर्यास्त का समय
सूर्यास्त – शाम 05.24 बजे