09 December 2024 Panchang: आज है मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

09 December 2024 Panchang: आज 9 दिसंबर, दिन सोमवार और मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है। यह सुबह 08.03 बजे तक रहेगी। इसके बाद नवमी तिथि लग जाएगी। इस तिथि पर चंद्रमा कुंभ राशि में मौजूद हैं। वहीं इस तिथि पर पूर्वभाद्रपदा नक्षत्र और सिद्धि योग का संयोग रहेगा

अपडेटेड Dec 09, 2024 पर 5:01 AM
Story continues below Advertisement
09 December 2024 Panchang: हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के जरिए समय और काल की सटीक गणना की जाती है।

आज 9 दिसंबर 2024 को मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि और सोमवार दिन है। यह तिथि सुबह 08.03 बजे तक रहेगी। इसके बाद नवमी तिथि लग जाएगी। इस तिथि पर चंद्रमा कुंभ राशि में मौजूद होंगे। इस तिथि पर पूर्वभाद्रपदा नक्षत्र का योग रहेगा। इसके साथ ही सिद्धि योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो सोमवार को अभिजीत मुहूर्त सुबह 11.52 बजे से दोपहर 12.33 बजे तक रहेगा। राहुकाल का समय सुबह 08.22 बजे से सुबह 09.39 बजे तक रहेगा। इस समय कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है।

हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के जरिए समय और काल की सटीक गणना की जाती है। पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है। इसमें शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदूमास और पक्ष आदि की जानकारी मिलती है।

9 दिसंबर 2024 का शुभ मुहूर्त


मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि – 9 दिसंबर 2024 को सुबह 08.03 बजे तक रहेगी। इसके बाद नवमी तिथि लग जाएगी।

सिद्धि योग – 9 दिसंबर को रात 1.06 बजे तक

पूर्वभाद्रपद नक्षत्र - 9 दिसंबर 2024 को शाम 4.03 बजे तक

अमृत काल मुहूर्त - सुबह 6.06 बजे से सुबह 7.42 बजे तक

गोधूलि मुहूर्त - शाम को 6.23 बजे से शाम 7.25 बजे तक

विजय मुहूर्त – दोपहर 2.23 बजे से दोपहर 3.25 बजे तक

निशीथ मुहूर्त – रात 11.41 बजे से रात दोपहर 12.20 बजे तक

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4.03 बजे से लेकर सुबह 5.08 बजे तक

राहुकाल का समय

दिल्ली- सुबह 08.19 बजे से सुबह 09.37 बजे तक

मुंबई- सुबह 08.22 बजे से सुबह 09.45 बजे तक

चंडीगढ़- सुबह 08.24 बजे से सुबह 09.41 बजे तक

लखनऊ – सुबह 08.02 बजे से सुबह 09.21 बजे तक

भोपाल- सुबह 08.10 बजे से सुबह 09.31 बजे तक

कोलकाता – सुबह 07.25 बजे से सुबह 08.46 बजे तक

अहमदाबाद- सुबह 08.29 बजे से सुबह 09.50 बजे तक

चेन्नई- सुबह 07.45 बजे से सुबह 09.10 बजे तक

जानिए सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

सूर्योदय- सुबह 7.01 बजे

सूर्यास्त – शाम 05.24 बजे

Mahakumbh Mela 2025: त्रिवेणी संगम में ही क्यों करते हैं शाही स्नान? जानें पूरी डिटेल

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।