आज 10 नवंबर 2024 को कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि और रविवार दिन है। यह तिथि रात 09.02 बजे तक रहेगी। इसके बाद दशमी तिथि लग जाएगी। इस तिथि पर चंद्रमा कुंभ राशि में मौजूद होंगे। इस तिथि पर धनिष्ठा नक्षत्र का योग रहेगा। इसके साथ ही ध्रुव योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो रविवार को अभिजीत मुहूर्त सुबह 11.44 बजे से दोपहर 12.26 बजे तक रहेगा। राहुकाल का समय शाम 04.06 बजे से शाम 05.26 बजे तक रहेगा। इस समय कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है।
हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के जरिए समय और काल की सटीक गणना की जाती है। पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है। इसमें शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदूमास और पक्ष आदि की जानकारी मिलती है।
10 नवंबर 2024 का शुभ मुहूर्त
कार्तिक शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि – 10 नवंबर 2024 को रात 09.02 बजे तक रहेगी। इसके बाद दशमी तिथि लग जाएगी।
ध्रुव योग – 10 नवंबर को देर रात 1.42 बजे तक रहेगा।
धनिष्ठा नक्षत्र – 10 नवंबर को सुबह 11 बजे तक धनिष्ठा नक्षत्र रहेगा। इसके बाद शतभिषा नक्षत्र लग जाएगा।
10 नवंबर 2024 – आज अक्षय नवमी है। इस दिन महिलाएं आंवला के वृक्ष के नीचे पूजन करती है पेड़ के नीचे बैठकर भोजन किया जाता है।
अमृत काल मुहूर्त - सुबह 6.05 बजे से सुबह 7.41 बजे तक
गोधूलि मुहूर्त - शाम को 6.21 बजे से शाम 7.21 बजे तक
विजय मुहूर्त – दोपहर 2.23 बजे से दोपहर 3.23 बजे तक
निशीथ मुहूर्त – रात 11.43 बजे से रात दोपहर 12.23 बजे तक
ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4.09 बजे से लेकर सुबह 5.09 बजे तक
दिल्ली- शाम 04.09 बजे से शाम 05.30 बजे तक
मुंबई- शाम 04.37 बजे से शाम 06.01 बजे तक
चंडीगढ़- शाम 04.07 बजे से शाम 05.28 बजे तक
लखनऊ – दोपहर 03.56 बजे से शाम 05.18 बजे तक
भोपाल- शाम 04.14 बजे से शाम 05.37 बजे तक
कोलकाता – दोपहर 03.31 बजे से शाम 04.54 बजे तक
अहमदाबाद- शाम 04.33 बजे से शाम 05.56 बजे तक
चेन्नई- शाम 04.13 बजे से शाम 05.40 बजे तक
जानिए सूर्योदय और सूर्यास्त का समय
सूर्यास्त – शाम 05.29 बजे