आज 10 नवंबर 2024 को कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि और रविवार दिन है। यह तिथि रात 09.02 बजे तक रहेगी। इसके बाद दशमी तिथि लग जाएगी। इस तिथि पर चंद्रमा कुंभ राशि में मौजूद होंगे। इस तिथि पर धनिष्ठा नक्षत्र का योग रहेगा। इसके साथ ही ध्रुव योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो रविवार को अभिजीत मुहूर्त सुबह 11.44 बजे से दोपहर 12.26 बजे तक रहेगा। राहुकाल का समय शाम 04.06 बजे से शाम 05.26 बजे तक रहेगा। इस समय कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है।
