11November 2024 Panchang: आज है कार्तिक शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

11 November 2024 Panchang: आज 11 नवंबर, दिन सोमवार और कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है। यह सोमवार शाम 6.47 बजे तक रहेगी। इस तिथि पर चंद्रमा कुंभ राशि में मौजूद हैं। वहीं इस तिथि पर शतभिषा नक्षत्र और व्याघात योग का संयोग रहेगा

अपडेटेड Nov 11, 2024 पर 5:02 AM
11 November 2024 Panchang: हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के जरिए समय और काल की सटीक गणना की जाती है।

आज 11 नवंबर 2024 को कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि और सोमवार दिन है। यह तिथि शाम 6.47 बजे तक रहेगी। इसके बाद एकादशी तिथि लग जाएगी। इस तिथि पर चंद्रमा कुंभ राशि में मौजूद होंगे। इस तिथि पर शतभिषा नक्षत्र का योग रहेगा। इसके साथ ही व्याघात योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो सोमवार को अभिजीत मुहूर्त सुबह 11.44 बजे से दोपहर 12.26 बजे तक रहेगा। राहुकाल का समय सुबह 08.05 बजे से रात 09.25 बजे तक रहेगा। इस समय कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है।

हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के जरिए समय और काल की सटीक गणना की जाती है। पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है। इसमें शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदूमास और पक्ष आदि की जानकारी मिलती है।

11 नवंबर 2024 का शुभ मुहूर्त


कार्तिक शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि – 11 नवंबर 2024 को शाम 6.47 बजे तक रहेगी। इसके बाद एकादशी तिथि लग जाएगी।

रवि योग – 11 नवंबर को पूरे दिन और पूरी रात

शतभिषा नक्षत्र – 11 नवंबर को सुबह 09.40 बजे तक शतभिषा नक्षत्र रहेगा। इसके बाद पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र लग जाएगा।

अमृत काल मुहूर्त - सुबह 6.05 बजे से सुबह 7.41 बजे तक

गोधूलि मुहूर्त - शाम को 6.21 बजे से शाम 7.21 बजे तक

विजय मुहूर्त – दोपहर 2.23 बजे से दोपहर 3.23 बजे तक

निशीथ मुहूर्त – रात 11.43 बजे से रात दोपहर 12.23 बजे तक

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4.09 बजे से लेकर सुबह 5.09 बजे तक

राहुकाल का समय

दिल्ली- सुबह 08.01 बजे से सुबह 09.22 बजे तक

मुंबई- सुबह 08.08 बजे से सुबह 09.33 बजे तक

चंडीगढ़- सुबह 08.05 बजे से सुबह 09.25 बजे तक

लखनऊ – सुबह 07.44 बजे से सुबह 09.06 बजे तक

भोपाल- सुबह 07.54 बजे से सुबह 09.17 बजे तक

कोलकाता – सुबह 07.10 बजे से सुबह 08.33 बजे तक

अहमदाबाद- सुबह 08.13 बजे से सुबह 09.36 बजे तक

चेन्नई- सुबह 07.33 बजे से सुबह 08.59 बजे तक

जानिए सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

सूर्योदय- सुबह 6.40 बजे

सूर्यास्त – शाम 05.29 बजे

Aaj ka Rashifal: कैसा रहेगा 10 नवंबर का दिन, इस राशि के लोग आज न करें फिजूलखर्ची

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।