आज 11 नवंबर 2024 को कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि और सोमवार दिन है। यह तिथि शाम 6.47 बजे तक रहेगी। इसके बाद एकादशी तिथि लग जाएगी। इस तिथि पर चंद्रमा कुंभ राशि में मौजूद होंगे। इस तिथि पर शतभिषा नक्षत्र का योग रहेगा। इसके साथ ही व्याघात योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो सोमवार को अभिजीत मुहूर्त सुबह 11.44 बजे से दोपहर 12.26 बजे तक रहेगा। राहुकाल का समय सुबह 08.05 बजे से रात 09.25 बजे तक रहेगा। इस समय कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है।
