आज 12 नवंबर 2024 को कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की उदयातिथि के मुताबिक एकादशी तिथि और मंगलवार दिन है। यह तिथि शाम 04.05 बजे तक रहेगी। इसके बाद द्वादशी तिथि लग जाएगी। इस तिथि पर चंद्रमा मीन राशि में मौजूद होंगे। इस तिथि पर पूर्वभाद्रपदा नक्षत्र का योग रहेगा। इसके साथ ही हरषाना योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो मंगलवार को अभिजीत मुहूर्त सुबह 11.44 बजे से दोपहर 12.27 बजे तक रहेगा। राहुकाल का समय दोपहर 02.45 बजे से शाम 04.05 बजे तक रहेगा। इस समय कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है। इसके अलावा 12 नवंबर को प्रबोधिनी या देवउठनी एकादशी का व्रत किया जाएगा।
हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के जरिए समय और काल की सटीक गणना की जाती है। पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है। इसमें शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदूमास और पक्ष आदि की जानकारी मिलती है।
12 नवंबर 2024 का शुभ मुहूर्त
कार्तिक शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि – 12 नवंबर 2024 को शाम 04.05 बजे तक रहेगी। इसके बाद द्वादशी तिथि लग जाएगी।
हर्षण योग – 12 नवंबर को शाम 07.09 बजे तक रहेगा।
पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र – 12 नवंबर को सुबह 7.52 बजे तक पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र रहेगा। इसके बाद उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र लग जाएगा।
अमृत काल मुहूर्त - सुबह 6.05 बजे से सुबह 7.41 बजे तक
गोधूलि मुहूर्त - शाम को 6.21 बजे से शाम 7.21 बजे तक
विजय मुहूर्त – दोपहर 2.23 बजे से दोपहर 3.23 बजे तक
निशीथ मुहूर्त – रात 11.43 बजे से रात दोपहर 12.23 बजे तक
ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4.09 बजे से लेकर सुबह 5.09 बजे तक
दिल्ली- दोपहर 02.47 बजे से शाम 04.08 बजे तक
मुंबई- दोपहर 3.12 बजे से शाम 04.36 बजे तक
चंडीगढ़- दोपहर 02.46 बजे से शाम 04.06 बजे तक
लखनऊ – दोपहर 02.33 बजे से दोपहर 03.55 बजे तक
भोपाल- दोपहर 02.50 बजे से शाम 04.13 बजे तक
कोलकाता – दोपहर 02.07 बजे से दोपहर 03.30 बजे तक
अहमदाबाद- दोपहर 03.09 बजे से शाम 04.32 बजे तक
चेन्नई- दोपहर 02.46 बजे से शाम 04.13 बजे तक
जानिए सूर्योदय और सूर्यास्त का समय
सूर्यास्त – शाम 05.28 बजे