आज 12 नवंबर 2024 को कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की उदयातिथि के मुताबिक एकादशी तिथि और मंगलवार दिन है। यह तिथि शाम 04.05 बजे तक रहेगी। इसके बाद द्वादशी तिथि लग जाएगी। इस तिथि पर चंद्रमा मीन राशि में मौजूद होंगे। इस तिथि पर पूर्वभाद्रपदा नक्षत्र का योग रहेगा। इसके साथ ही हरषाना योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो मंगलवार को अभिजीत मुहूर्त सुबह 11.44 बजे से दोपहर 12.27 बजे तक रहेगा। राहुकाल का समय दोपहर 02.45 बजे से शाम 04.05 बजे तक रहेगा। इस समय कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है। इसके अलावा 12 नवंबर को प्रबोधिनी या देवउठनी एकादशी का व्रत किया जाएगा।
