13 November 2024 Panchang: आज है कार्तिक शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

13 November 2024 Panchang: आज 13 नवंबर, दिन बुधवार और कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की उदया तिथि द्वादशी है। इसे योगेश्वर द्वादशी के नाम से भी जाना जाता है। यह बुधवार दोपहर 01.02 बजे तक रहेगी। इस तिथि पर चंद्रमा मीन राशि में मौजूद हैं। वहीं इस तिथि पर रेवती नक्षत्र और वज्र योग का संयोग रहेगा

अपडेटेड Nov 13, 2024 पर 5:02 AM
13 November 2024 Panchang: हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के जरिए समय और काल की सटीक गणना की जाती है।

आज 13 नवंबर 2024 को कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की उदयातिथि के मुताबिक द्वादशी तिथि और बुधवार दिन है। यह तिथि दोपहर 01.02 बजे तक रहेगी। इसके बाद त्रयोदशी तिथि लग जाएगी। इस तिथि पर चंद्रमा मीन राशि में मौजूद होंगे। इस तिथि पर रेवती नक्षत्र का योग रहेगा। इसके साथ ही वज्र योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो बुधवार को अभिजीत नहीं है। राहुकाल का समय दोपहर 12.00 बजे से दोपहर 01.30 बजे तक रहेगा। इस समय कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है।

हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के जरिए समय और काल की सटीक गणना की जाती है। पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है। इसमें शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदूमास और पक्ष आदि की जानकारी मिलती है।

13 नवंबर 2024 का शुभ मुहूर्त


कार्तिक शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि – 13 नवंबर 2024 को दोपहर 1.02 बजे तक रहेगी। इसके बाद त्रयोदशी तिथि लग जाएगी।

वज्र योग – 13 नवंबर को दोपहर 3.25 बजे तक

रेवती नक्षत्र – 13 नवंबर देर रात 1.11 बजे तक। उसके बाद अश्विनी नक्षत्र लग जाएगा।

13 नवंबर 2024 व्रत त्योहार – तुलसी विवाह और प्रदोष व्रत

अमृत काल मुहूर्त - सुबह 6.05 बजे से सुबह 7.41 बजे तक

गोधूलि मुहूर्त - शाम को 6.21 बजे से शाम 7.21 बजे तक

विजय मुहूर्त – दोपहर 2.23 बजे से दोपहर 3.23 बजे तक

निशीथ मुहूर्त – रात 11.43 बजे से रात दोपहर 12.23 बजे तक

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4.09 बजे से लेकर सुबह 5.09 बजे तक

राहुकाल का समय

दिल्ली- दोपहर 12.05 बजे से दोपहर 01.26 बजे तक

मुंबई- दोपहर 12.22 बजे से दोपहर 01.47 बजे तक

चंडीगढ़- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 01.26 बजे तक

लखनऊ – सुबह 11.50 बजे से दोपहर 01.12 बजे तक

भोपाल- दोपहर 02.50 बजे से शाम 04.13 बजे तक

कोलकाता – दोपहर 12.04 बजे से दोपहर 01.27 बजे तक

अहमदाबाद- दोपहर 12.23 बजे से दोपहर 01.46 बजे तक

चेन्नई- सुबह 11.53 बजे से दोपहर 01.20 बजे तक

जानिए सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

सूर्योदय- सुबह 6.42 बजे

सूर्यास्त – शाम 05.28 बजे

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।