आज 13 नवंबर 2024 को कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की उदयातिथि के मुताबिक द्वादशी तिथि और बुधवार दिन है। यह तिथि दोपहर 01.02 बजे तक रहेगी। इसके बाद त्रयोदशी तिथि लग जाएगी। इस तिथि पर चंद्रमा मीन राशि में मौजूद होंगे। इस तिथि पर रेवती नक्षत्र का योग रहेगा। इसके साथ ही वज्र योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो बुधवार को अभिजीत नहीं है। राहुकाल का समय दोपहर 12.00 बजे से दोपहर 01.30 बजे तक रहेगा। इस समय कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है।
