15 November 2024 Panchang: आज है कार्तिक पूर्णिमा, गंगा स्नान और दीपदान है बेहद अहम, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

15 November 2024 Panchang: आज 15 नवंबर, दिन शुक्रवार और कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि है। यह आज देर रात 2.59 बजे तक रहेगी। इस तिथि पर चंद्रमा मेष राशि में मौजूद हैं। वहीं इस तिथि पर भरणी नक्षत्र और व्यतिपाता योग का संयोग रहेगा

अपडेटेड Nov 15, 2024 पर 5:01 AM
15 November 2024 Panchang: हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के जरिए समय और काल की सटीक गणना की जाती है।

आज 15 नवंबर 2024 को कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि और शुक्रवार दिन है। यह तिथि देर रात 2.59 बजे तक रहेगी। इसके बाद प्रतिपदा तिथि लग जाएगी। इस तिथि पर चंद्रमा मेष राशि में मौजूद होंगे। इस तिथि पर भरणी नक्षत्र का योग रहेगा। इसके साथ ही व्यतिपाता योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो शुक्रवार को अभिजीत मुहूर्त 11.45 बजे से 12.27 बजे तक रहेगा। राहुकाल का समय दोपहर 10.26 बजे से दोपहर 12.06 बजे तक रहेगा। इस समय कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है।

हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के जरिए समय और काल की सटीक गणना की जाती है। पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है। इसमें शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदूमास और पक्ष आदि की जानकारी मिलती है।

15 नवंबर 2024 का शुभ मुहूर्त


कार्तिक शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि – 15 नवंबर 2024 को देर रात 2.59 बजे तक रहेगी। इसके बाद प्रतिपदा तिथि लग जाएगी।

वरियान योग – 15 नवंबर को देर रात 3.33 बजे तक रहेगा।

भरणी नक्षत्र – 15 नवंबर को रात 9.55 बजे तक, उसके बाद कृतिका नक्षत्र लग जाएगा।

15 नवंबर 2024 व्रत त्योहार – कार्तिक पूर्णिमा, व्रत, देव दीपावली

अमृत काल मुहूर्त - सुबह 6.05 बजे से सुबह 7.41 बजे तक

गोधूलि मुहूर्त - शाम को 6.21 बजे से शाम 7.21 बजे तक

विजय मुहूर्त – दोपहर 2.23 बजे से दोपहर 3.23 बजे तक

निशीथ मुहूर्त – रात 11.43 बजे से रात दोपहर 12.23 बजे तक

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4.09 बजे से लेकर सुबह 5.09 बजे तक

देव दिवाली और कार्तिक पूर्णिमा पूजा मुहूर्त 2024

15 नवंबर को देव दिवाली और कार्तिक पूर्णिमा पूजा का मुहूर्त शाम 5.10 बजे से शुरू होकर शाम 7.47 बजे तक रहेगा। इस मुहूर्त में दीप दान भी कर सकते हैं।

गंगा स्नान मुहूर्त

कार्तिक पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान करने के लिए ब्रह्म मुहूर्त का समय सबसे शुभ माना जाता है। इस दिन ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4.31 बजे से सुबह 5.23 बजे तक रहेगा।

राहुकाल का समय

दिल्ली- सुबह 10.45 बजे से दोपहर 12.05 बजे तक

मुंबई- सुबह 10.58 बजे से दोपहर 12.23 बजे तक

चंडीगढ़- सुबह 10.47 बजे से दोपहर 12.06 बजे तक

लखनऊ – सुबह 10.29 बजे से सुबह 11.50 बजे तक

भोपाल- सुबह 10.41 बजे से दोपहर 12.04 बजे तक

कोलकाता – सुबह 09.58 बजे से सुबह 11.21 बजे तक

अहमदाबाद- दोपहर 01.46 बजे से दोपहर 03.09 बजे तक

चेन्नई- सुबह 11.01 बजे से सुबह 11.53 बजे तक

जानिए सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

सूर्योदय- सुबह 6.44 बजे

सूर्यास्त – शाम 05.26 बजे

14 November 2024 Panchang: आज है कार्तिक शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।