17 November 2024 Panchang: आज है मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

17 November 2024 Panchang: आज 17 नवंबर, दिन रविवार और मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है। यह आज रात 09.07 बजे तक रहेगी। इस तिथि पर चंद्रमा वृषभ राशि में मौजूद हैं। वहीं इस तिथि पर रोहिणी नक्षत्र और शिव योग का संयोग रहेगा

अपडेटेड Nov 17, 2024 पर 5:02 AM
17 November 2024 Panchang: हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के जरिए समय और काल की सटीक गणना की जाती है।

आज 17 नवंबर 2024 को मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि और रविवार दिन है। यह तिथि रात 09.07 बजे तक रहेगी। इसके बाद तृतीया तिथि लग जाएगी। इस तिथि पर चंद्रमा वृषभ राशि में मौजूद होंगे। इस तिथि पर रोहिणी नक्षत्र का योग रहेगा। इसके साथ ही शिव योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो रविवार को अभिजीत मुहूर्त 11.45 बजे से 12.27 बजे तक रहेगा। राहुकाल का समय शाम 04.03 बजे से शाम 05.22 बजे तक रहेगा। इस समय कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है।

हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के जरिए समय और काल की सटीक गणना की जाती है। पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है। इसमें शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदूमास और पक्ष आदि की जानकारी मिलती है।

17 नवंबर 2024 का शुभ मुहूर्त


मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की पूर्णिमा तिथि – 17 नवंबर 2024 को रात 09.07 बजे तक रहेगी। इसके बाद तृतीया तिथि लग जाएगी।

शिव योग – 17 नवंबर को रात 8.21 बजे तक

रोहिणी नक्षत्र – 17 नवंबर को शाम 5.23 बजे तक

17 नवंबर 2024 व्रत – त्योहार – अशून्य शयन व्रत

अमृत काल मुहूर्त - सुबह 6.06 बजे से सुबह 7.42 बजे तक

गोधूलि मुहूर्त - शाम को 6.21 बजे से शाम 7.25 बजे तक

विजय मुहूर्त – दोपहर 2.24 बजे से दोपहर 3.23 बजे तक

निशीथ मुहूर्त – रात 11.42 बजे से रात दोपहर 12.21 बजे तक

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4.03 बजे से लेकर सुबह 5.07 बजे तक

राहुकाल का समय

दिल्ली- शाम 04.16 बजे से शाम 05.26 बजे तक

मुंबई- शाम 04.36 बजे से शाम 06.00 बजे तक

चंडीगढ़- शाम 04.05 बजे से शाम 5.24 बजे तक

लखनऊ – दोपहर 03.54 बजे से शाम 05.15 बजे तक

भोपाल- शाम 04.12 बजे से शाम 05.34 बजे तक

कोलकाता – दोपहर 03.29 बजे से शाम 04.52 बजे तक

अहमदाबाद- शाम 04.31 बजे से शाम 05.54 बजे तक

चेन्नई- शाम 04.13 बजे से शाम 05.39 बजे तक

जानिए सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

सूर्योदय- सुबह 6.44 बजे

सूर्यास्त – शाम 05.26 बजे

Numerology Predictions Today: इन मूलांक वालों को आज मिल सकता है आर्थिक लाभ, जानें बाकियों का कैसा रहेगा दिन

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।