Get App

19 December 2024 Panchang: आज है पौष माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

19 December 2024 Panchang: आज 19 दिसंबर, दिन गुरुवार पौष माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि है। यह सुबह 10.03 बजे तक रहेगी। इसके बाद पंचमी तिशि लग जाएगी। इस तिथि पर चंद्रमा कर्क राशि में मौजूद हैं। वहीं इस तिथि पर अश्लेषा नक्षत्र और वैधृत योग का संयोग रहेगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 19, 2024 पर 5:01 AM
19 December 2024 Panchang: आज है पौष माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय
19 December 2024 Panchang: हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के जरिए समय और काल की सटीक गणना की जाती है।

आज 19 दिसंबर 2024 को पौष महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि और गुरुवार दिन है। यह तिथि सुबह 10.03 बजे तक रहेगी। इसके बाद पंचमी तिथि लग जाएगी। इस तिथि पर चंद्रमा कर्क राशि में मौजूद होंगे। इस तिथि पर अश्लेषा नक्षत्र रहेगा। इसके साथ ही वैधृति योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो गुरुवार को अभिजीत मुहूर्त सुबह 11.57 बजे से दोपहर 12.38 बजे तक रहेगा। राहुकाल का समय दोपहर 01.35 बजे से दोपहर 02.52 बजे तक रहेगा। इस समय कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है।

हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के जरिए समय और काल की सटीक गणना की जाती है। पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है। इसमें शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदूमास और पक्ष आदि की जानकारी मिलती है।

19 दिसंबर 2024 का शुभ मुहूर्त

पौष कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि – 19 दिसंबर 2024 को सुबह 10.03 बजे तक रहेगी। इसके बाद पंचमी तिथि लग जाएगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें