18 November 2024 Panchang: आज है मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

18 November 2024 Panchang: आज 18 नवंबर, दिन सोमवार और मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि है। यह आज शाम 6.57 बजे तक रहेगी। इस तिथि पर चंद्रमा मिथुन राशि में मौजूद हैं। वहीं इस तिथि पर मृगशीर्षा नक्षत्र और सिद्ध योग का संयोग रहेगा

अपडेटेड Nov 18, 2024 पर 5:03 AM
18 November 2024 Panchang: हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के जरिए समय और काल की सटीक गणना की जाती है।

आज 18 नवंबर 2024 को मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि और सोमवार दिन है। यह तिथि आज शाम 6.57 बजे तक रहेगी। इसके बाद चतुर्थी तिथि लग जाएगी। इस तिथि पर चंद्रमा मिथुन राशि में मौजूद होंगे। इस तिथि पर मृगशीर्षा नक्षत्र का योग रहेगा। इसके साथ ही सिद्ध योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो सोमवार को अभिजीत मुहूर्त 11.45 बजे से 12.27 बजे तक रहेगा। राहुकाल का समय शाम सुबह 08.09 बजे से रात 09.28 बजे तक रहेगा। इस समय कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है।

हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के जरिए समय और काल की सटीक गणना की जाती है। पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है। इसमें शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदूमास और पक्ष आदि की जानकारी मिलती है।

18 नवंबर 2024 का शुभ मुहूर्त


मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि – 18 नवंबर 2024 को शाम 6.57 बजे तक रहेगी। इसके बाद चतुर्थी तिथि लग जाएगी।

सिद्ध योग – 18 नवंबर को शाम 5.22 बजे तक

मृगशीर्षा नक्षत्र – 18 नवंबर को दोपहर 3.49 बजे तक

18 नवंबर 2024 व्रत – त्योहार – संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी व्रत

अमृत काल मुहूर्त - सुबह 6.06 बजे से सुबह 7.42 बजे तक

गोधूलि मुहूर्त - शाम को 6.21 बजे से शाम 7.25 बजे तक

विजय मुहूर्त – दोपहर 2.24 बजे से दोपहर 3.23 बजे तक

निशीथ मुहूर्त – रात 11.42 बजे से रात दोपहर 12.21 बजे तक

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4.03 बजे से लेकर सुबह 5.07 बजे तक

राहुकाल का समय

दिल्ली- सुबह 08.05 बजे से सुबह 09.26 बजे तक

मुंबई- सुबह 08.11 बजे से सुबह 09.35 बजे तक

चंडीगढ़- सुबह 08.10 बजे से सुबह 09.29 बजे तक

लखनऊ – सुबह 07.48 बजे से सुबह 09.09 बजे तक

भोपाल- सुबह 07.58 बजे से सुबह 09.09 बजे तक

कोलकाता – सुबह 07.13 बजे से सुबह 08.36 बजे तक

अहमदाबाद- सुबह 08.17 बजे से सुबह 09.39 बजे तक

चेन्नई- सुबह 07.35 बजे से सुबह 09.01 बजे तक

जानिए सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

सूर्योदय- सुबह 6.45 बजे

सूर्यास्त – शाम 05.26 बजे

Numerology Predictions Today: बजट से ज्यादा खर्च करना इन मूलांक के लोगों को पड़ सकता है भारी, जानें क्या कहते हैं आपके सितारे

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।