आज 20 नवंबर 2024 को मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और बुधवार दिन है। यह तिथि आज शाम 04.50 बजे तक रहेगी। इसके बाद षष्ठी तिथि लग जाएगी। इस तिथि पर चंद्रमा मिथुन राशि में मौजूद होंगे। इस तिथि पर पुनर्वसु नक्षत्र का योग रहेगा। इसके साथ ही शुभा योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो बुधवार को अभिजीत मुहूर्त नहीं रहेगा। राहुकाल का समय दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 01.24 बजे तक रहेगा। इस समय कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है।
