Numerology Predictions Today: इन मूलांक वालों का आज बनेगा सारा काम बस ध्यान रखना होगा ये बात! जानें बाकियों का कैसा रहेगा दिन

Numerology Predictions Today: न्यूमरोलॉजी के अनुसार आज का दिन इन मूलांक के लोगों को आर्थिक लाभ होने की संभावना है। कुछ मूलांक के लोगों को अपने खर्चों पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। जानें कैसा हो आज का 1 से लेकर 9 तक सभी मूलांक का दिन

अपडेटेड Nov 19, 2024 पर 5:15 AM
Story continues below Advertisement
Numerology: इन मूलांक वालों का आज बनेगा सारा काम बस ध्यान रखना होगा ये बात

Numerology Predictions Today: न्यूमरोलॉजी से किसी भी व्यक्ति के स्वभाव, व्यक्तित्व और उसके भविष्य के बारे में पता चलता है। अंक ज्योतिष के अनुसार आज के दिन कई मूलांक वालों को आर्थिक लाभ होने की संभावना है। वहीं इन मूलांक के लोगों को आज अपने खर्चो पर विषेश ध्यान देना होगा। आइए जानते हैं जन्म की तारीख के आधार पर कैसा होगा 1 से लेकर 9 तक सभी मूलांक वालों का आज का दिन

नंबर: 1

जिनका जन्म महीने की 1, 10, 19 और 28 को हुआ है उनका मूलांक 1 होगा। इन मूलांक वालों का आज का दिन अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें। आज आपको अपने स्वास्थ्य पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। नौकरीपेशा लोग ऑफिस में नए काम को लेने में झिझक ना करें।


नंबर: 2

जिनका जन्म किसी महीने की 2, 11, 20, या 29 तारीख को हुआ उन लोगों का आज का दिन आर्थिक मामलों पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। आज मिलने वाले अवसर को ना छोड़े।

नंबर: 3

जिनका जन्म किसी महीने की 3, 12, 21, या 30 तारीख को हुआ उनके लिए आज का दिन उनके लिए काफी अच्छा रहेगा। आज आपके सभी शौक पूरे हो सकते हैं। आज आप स्वास्थ्य काफी अच्छा रहेगा।

नंबर: 4

किसी महीने के 4, 13, 22, या 31 तारीख को जन्में लोगों का आज के दिन आर्थिक मामलों के लिए अच्छा है। कही पर भी निवेश कर रहे हैं तो समय निकाल कर सोच समझ कर करें। नौकरीपेशा लोगों का आज का दिन काफी व्यस्त रहेगा।

नंबर: 5

जिनका जन्म किसी भी महीने के 5, 14, या 23 तारीख को हुआ है उनका आज के दिन आर्थिक लाभ होने की संभावना है। नौकरी में मिलने वाले अवसरों का पूरा लाभ उठाए।

नंबर: 6

जिनका जन्म किसी भी महीने की 6, 15, या 24 तारीख को हुआ हो उनका मूलांक 6 होता है। इन मूलांक वालों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला होगा। आज के दिन आपके सभी प्रोजेक्ट्स सफल हो सकते हैं। आज आपको ग्रुप वर्क में काम करना पड़ सकता है।

नंबर: 7

जिनका जन्म किसी भी महीने की 7, 16, या 25 तारीख को हुआ उनके लिए आज के दिन आपको रचनात्मकता और टीम वर्क पर ध्यान देंने की जरूरत है। आज आप पुराने मित्रों, रिश्तेदारों व परिचितों से संपर्क बनाए रखें। साथ ही अपने स्किल्स पर भी आज ध्यान देने की जरूरत है।

नंबर: 8

जिनका जन्म किसी भी महीने की 8, 17, या 26 तारीख को हुआ वो लोग आज के दिन आप अपने लक्ष्यों को पाने के लिए आगे की ओर कदम बढ़ाने के लिए उपयुक्त समय है। आज किए गए निवेश से आपको भविष्य में फायदा मिलेगा।

नंबर: 9

किसी भी महीने की 9, 18, या 27 तारीख को जन्में लोगों का आज का दिन सामान्य रहेगा। दिन की शुरुआत में मुश्किलें बड़ी लग सकती हैं, लेकिन आपकी क्रिएटिविटी और बुद्धिमानी से आसानी से ये खत्म हो जाएगी।

Numerology Predictions Today: इन मूलांक वालों को आज मिल सकता है आर्थिक लाभ, जानें बाकियों का कैसा रहेगा दिन

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।