आज 24 दिसंबर 2024 को पौष महीने के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि और मंगलवार दिन है। यह तिथि शाम 07.53 बजे तक रहेगी। इसके बाद दशमी तिथि लग जाएगी। इस तिथि पर चंद्रमा कन्या राशि में मौजूद होंगे। इस तिथि पर हस्त नक्षत्र रहेगा। इसके साथ ही शोभना योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो मंगलवार को अभिजीत मुहूर्त सुबह 11.56 बजे से दोपहर 12.37 बजे तक रहेगा। राहुकाल का समय दोपहर 02.50 बजे से शाम 04.07 बजे तक रहेगा। इस समय कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है।
