Uno Minda Share: ऑटो कंपोनेंट बनाने वाली UNO मिंडा के शेयर ने गुरुवार, 5 नवंबर को 11% तक की छलांग लगाई। सितंबर तिमाही के नतीजों में कंपनी का मुनाफा और रेवेन्यू, दोनों 38.2% बढ़े हैं। बाजार को इसके साथ एक और खबर पसंद आई। कंपनी अब गाड़ियों के सनरूफ बनाने की अपनी क्षमता बढ़ाने के लिए करीब ₹85 करोड़ और लगाने जा रही है।
