Get App

25 December 2024 Panchang: आज है पौष माह के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

25 December 2024 Panchang: आज 25 दिसंबर, दिन बुधवार पौष माह के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि है। यह रात 10.30 बजे तक रहेगी। इसके बाद एकादशी तिथि लग जाएगी। इस तिथि पर चंद्रमा तुला राशि में मौजूद हैं। वहीं इस तिथि पर चित्रा नक्षत्र और अतिगंदा योग का संयोग रहेगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 25, 2024 पर 5:01 AM
25 December 2024 Panchang: आज है पौष माह के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय
25 December 2024 Panchang: हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के जरिए समय और काल की सटीक गणना की जाती है।

आज 25 दिसंबर 2024 को पौष महीने के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि और बुधवार दिन है। यह तिथि रात 10.30 बजे तक रहेगी। इसके बाद एकादशी तिथि लग जाएगी। इस तिथि पर चंद्रमा तुला राशि में मौजूद होंगे। इस तिथि पर चित्रा नक्षत्र रहेगा। इसके साथ ही अतिगंदा योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो बुधवार को अभिजीत मुहूर्त नहीं रहता है। राहुकाल का समय दोपहर 12.20 बजे से दोपहर 01.37 बजे तक रहेगा। इस समय कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है। आज मदनमोहन मालवीय जी की जयंती है। इसके साथ ही आज क्रिसमस-डे मनाया जायेगा।

हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के जरिए समय और काल की सटीक गणना की जाती है। पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है। इसमें शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदूमास और पक्ष आदि की जानकारी मिलती है।

25 दिसंबर 2024 का शुभ मुहूर्त

पौष कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि – 25 दिसंबर 2024 को रात 10.30 बजे तक रहेगी। इसके बाद एकादशी तिथि लग जाएगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें