आज 25 नवंबर 2024 को मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि और सोमवार दिन है। यह तिथि देर रात 01.02 बजे तक रहेगी। इसके बाद एकादशी तिथि लग जाएगी। इस तिथि पर चंद्रमा कन्या राशि में मौजूद होंगे। इस तिथि पर उत्तर फाल्गुनी नक्षत्र का योग रहेगा। इसके साथ ही विष्कंभ योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो सोमवार को अभिजीत मुहूर्त सुबह 11.46 बजे से दोपहर 12.28 बजे तक रहेगा। राहुकाल का समय सुबह 08.13 बजे से रात 09.31 बजे तक रहेगा। इस समय कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है।
