आज 26 नवंबर 2024 को मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि और मंगलवार दिन है। यह तिथि देर रात 03.48 बजे तक रहेगी। इसके बाद एकादशी तिथि लग जाएगी। इस तिथि पर चंद्रमा कन्या राशि में मौजूद होंगे। इस तिथि पर हस्त नक्षत्र का योग रहेगा। इसके साथ ही प्रीति योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो मंगलवार को अभिजीत मुहूर्त सुबह 11.46 बजे से दोपहर 12.28 बजे तक रहेगा। राहुकाल का समय दोपहर 02.43 बजे से शाम 04.01 बजे तक रहेगा। इस समय कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है।
