Get App

27 December 2024 Panchang: आज है पौष माह के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि, शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

27 December 2024 Panchang: आज 27 दिसंबर, दिन शुक्रवार पौष माह के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि है। यह रात 02.27 बजे तक रहेगी। इसके बाद त्रयोदशी तिथि लग जाएगी। इस तिथि पर चंद्रमा तुला राशि में मौजूद हैं। वहीं इस तिथि पर विशाखा नक्षत्र और धृति योग का संयोग रहेगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 27, 2024 पर 5:01 AM
27 December 2024 Panchang: आज है पौष माह के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि, शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय
27 December 2024 Panchang: हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के जरिए समय और काल की सटीक गणना की जाती है।

आज 27 दिसंबर 2024 को पौष महीने के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि और शुक्रवार दिन है। यह तिथि रात 02.27 बजे तक रहेगी। इसके बाद त्रयोदशी तिथि लग जाएगी। इस तिथि पर चंद्रमा तुला राशि में मौजूद होंगे। इस तिथि पर स्वाती नक्षत्र रहेगा। इसके साथ ही धृति योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो शुक्रवार को अभिजीत मुहूर्त सुबह 12.01 बजे से दोपहर 12.42 बजे तक रहेगा। राहुकाल का समय सुबह 11.05 से दोपहर 12.21 बजे तक रहेगा। इस समय कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है।

हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के जरिए समय और काल की सटीक गणना की जाती है। पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है। इसमें शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदूमास और पक्ष आदि की जानकारी मिलती है।

27 दिसंबर 2024 का शुभ मुहूर्त

पौष कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि – 27 दिसंबर 2024 को रात 02.27 बजे तक रहेगी। इसके बाद त्रयोदशी तिथि लग जाएगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें