आज 27 नवंबर 2024 को मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि और बुधवार दिन है। यह तिथि कल सुबह 6.25 बजे तक रहेगी। इसके बाद त्रयोदशी तिथि लग जाएगी। इस तिथि पर चंद्रमा कन्या राशि में मौजूद होंगे। इस तिथि पर चित्रा नक्षत्र का योग रहेगा। इसके साथ ही आयुष्मान योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो बुधवार को अभिजीत नहीं रहेगा। राहुकाल का समय दोपहर 12.08 बजे से दोपहर 01.26 बजे तक रहेगा। इस समय कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है।
