30 November 2024 Panchang: आज है मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

30 November 2024 Panchang: आज 30 नवंबर, दिन शनिवार और मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। यह शनिवार सुबह 10.31 बजे तक रहेगी। इसके बाद अमावस्या लग जाएगी। लेकिन उदया तिथि की वजह से यह अमावस्या 1 नवंबर को मनाई जाएगी। इस तिथि पर चंद्रमा वृश्चिक राशि में मौजूद हैं। वहीं इस तिथि पर विशाखा नक्षत्र और अतिगण्ड योग का संयोग रहेगा

अपडेटेड Nov 30, 2024 पर 5:02 AM
30 November 2024 Panchang: हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के जरिए समय और काल की सटीक गणना की जाती है।

आज 30 नवंबर 2024 को मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि और शनिवार दिन है। यह तिथि शनिवार सुबह 10.31 बजे तक रहेगी। इसके बाद अमावस्या तिथि लग जाएगी। इस तिथि पर चंद्रमा वृश्चिक राशि में मौजूद होंगे। इस तिथि पर विशाखा नक्षत्र का योग रहेगा। इसके साथ ही अतिगण्ड योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो शनिवार को अभिजीत मुहूर्त सुबह 11.48 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक रहेगा। राहुकाल का समय सुबह 09.31 बजे से सुबह 10.51 बजे तक रहेगा। इस समय कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है।

हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के जरिए समय और काल की सटीक गणना की जाती है। पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है। इसमें शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदूमास और पक्ष आदि की जानकारी मिलती है।

30 नवंबर 2024 का शुभ मुहूर्त


मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि – 30 नवंबर 2024 को सुबह 10.31 बजे तक। इसके बाद अमावस्या तिथि लग जाएगी।

विशाखा नक्षत्र – 30 नवंबर को दोपहर 12.35 बजे तक विशाखा नक्षत्र रहेगा। इसके बाद अनुराधा नक्षत्र लग जाएगा।

अमृत काल मुहूर्त - सुबह 6.06 बजे से सुबह 7.42 बजे तक

गोधूलि मुहूर्त - शाम को 6.23 बजे से शाम 7.25 बजे तक

विजय मुहूर्त – दोपहर 2.23 बजे से दोपहर 3.25 बजे तक

निशीथ मुहूर्त – रात 11.41 बजे से रात दोपहर 12.20 बजे तक

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4.03 बजे से लेकर सुबह 5.08 बजे तक

राहुकाल का समय

दिल्ली-सुबह 09.32 बजे से सुबह 10.51 बजे तक

मुंबई- सुबह 09.40 बजे से सुबह 11.04 बजे तक

चंडीगढ़- सुबह 09.36 बजे से सुबह 10.53 बजे तक

लखनऊ – सुबह 09.15 बजे से सुबह 10.35 बजे तक

भोपाल- सुबह 09.26 बजे से सुबह 10.47 बजे तक

कोलकाता – सुबह 08.42 बजे से सुबह 10.03 बजे तक

अहमदाबाद- सुबह 09.45 बजे से सुबह 11.06 बजे तक

चेन्नई- सुबह 09.06 बजे से सुबह 10.32 बजे तक

जानिए सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

सूर्योदय- सुबह 6.55 बजे

सूर्यास्त – शाम 05.23 बजे

Numerology Predictions Today: कैसा रहेगा 1 से लेकर 9 मूलांक वालों का आज का दिन? जानें क्या कहते हैं आपके सितारे

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।