आज 05 नवंबर 2024 को कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि और मंगलवार दिन है। यह तिथि रात 12.17 बजे तक रहेगी। इसके बाद पंचमी तिथि लग जाएगी। इस तिथि पर चंद्रमा वृश्चिक राशि में मौजूद होंगे। इस तिथि पर ज्येष्ठ नक्षत्र का योग रहेगा। इसके साथ ही स्थायीजय योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो मंगलवार को अभिजीत मुहूर्त सुबह 11.48 बजे से दोपहर 12.32 बजे तक रहेगा। राहुकाल का समय दोपहर 2.56 बजे से शाम 4.19 बजे तक रहेगा। इस समय कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है।
हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के जरिए समय और काल की सटीक गणना की जाती है। पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है। इसमें शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदूमास और पक्ष आदि की जानकारी मिलती है।
5 नवंबर 2024 का शुभ मुहूर्त
कार्तिक शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि – 5 नवंबर 2024 को रात 12.17 बजे तक रहेगी। इसके बाद पंचमी तिथि लग जाएगी।
स्थायीजय योग- 5 नवंबर को सुबह 9.47 बजे तक
ज्येष्ठा नक्षत्र – 5 नवंबर 2024 को सुबह 09.46 बजे तक रहेगा। इसके बाद मूल नक्षत्र लग जाएगा।
अमृत काल मुहूर्त - सुबह 6.04 बजे से सुबह 7.41 बजे तक
गोधूलि मुहूर्त - शाम को 6.21 बजे से शाम 7.20 बजे तक
विजय मुहूर्त – दोपहर 2.21 बजे से दोपहर 3.24 बजे तक
निशीथ मुहूर्त – रात 11.43 बजे से रात दोपहर 12.24 बजे तक
ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4.08 बजे से लेकर सुबह 5.09 बजे तक
दिल्ली- दोपहर 02.49 बजे से शाम 04.11 बजे तक
मुंबई- दोपहर 3.13 बजे से शाम 4.38 बजे तक
चंडीगढ़- दोपहर 02.48 बजे से शाम 04.10 बजे तक
लखनऊ –दोपहर 02.35 बजे से दोपहर 3.58 बजे तक
भोपाल- दोपहर 02.51 बजे से शाम 04.15 बजे तक
कोलकाता – दोपहर 02.08 बजे से दोपहर 03.32 बजे तक
अहमदाबाद- दोपहर 03.11 बजे से शाम 04.35 बजे तक
चेन्नई- दोपहर 02.47 बजे से शाम 04.14 बजे तक
जानिए सूर्योदय और सूर्यास्त का समय
सूर्यास्त – शाम 05.32 बजे