आज 07 नवंबर 2024 को कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि और गुरुवार दिन है। यह तिथि रात 12.35 बजे तक रहेगी। इसके बाद सप्तमी तिथि लग जाएगी। इस तिथि पर चंद्रमा धुन राशि में मौजूद होंगे। इस तिथि पर पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र का योग रहेगा। इसके साथ ही धृति योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो गुरुवार अभिजीत मुहूर्त सुबह 11.43 बजे से दोपहर 12.26 बजे तक रहेगा। राहुकाल का समय दोपहर 12.25 बजे से 02.46 बजे तक रहेगा। इस समय कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है।
