9 November 2024 Panchang: कार्तिक शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि आज, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

9 November 2024 Panchang: आज 9 नवंबर, दिन शनिवार और कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है। यह शनिवार रात 10.46 बजे तक रहेगी। इस तिथि पर चंद्रमा धनु राशि में मौजूद हैं। वहीं इस तिथि पर श्रावण नक्षत्र और वृद्धि योग का संयोग रहेगा

अपडेटेड Nov 09, 2024 पर 5:02 AM
9 November 2024 Panchang: हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के जरिए समय और काल की सटीक गणना की जाती है।

आज 09 नवंबर 2024 को कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि और शनिवार दिन है। यह तिथि रात 10.46 बजे तक रहेगी। इसके बाद नवमी तिथि लग जाएगी। इस तिथि पर चंद्रमा धुन राशि में मौजूद होंगे। इस तिथि पर श्रावण नक्षत्र का योग रहेगा। इसके साथ ही वृद्धि योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो शनिवार को अभिजीत मुहूर्त सुबह 11.43 बजे से दोपहर 12.26 बजे तक रहेगा। राहुकाल का समय सुबह 09.22 बजे से सुबह 10.43 बजे तक रहेगा। इस समय कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है।

हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के जरिए समय और काल की सटीक गणना की जाती है। पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है। इसमें शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदूमास और पक्ष आदि की जानकारी मिलती है।

9 नवंबर 2024 का शुभ मुहूर्त


कार्तिक शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि – 9 नवंबर 2024 को रात 10.46 बजे तक रहेगी। इसके बाद नवमी तिथि लग जाएगी।

वृद्धि योग – 9 नवंबर को पूरा दिन पार करके सुबह 4.23 बजे तक रहेगा।

श्रावण नक्षत्र – 9 नवंबर को सुबह 11.48 बजे तक

अमृत काल मुहूर्त - सुबह 6.05 बजे से सुबह 7.41 बजे तक

गोधूलि मुहूर्त - शाम को 6.21 बजे से शाम 7.21 बजे तक

विजय मुहूर्त – दोपहर 2.23 बजे से दोपहर 3.23 बजे तक

निशीथ मुहूर्त – रात 11.43 बजे से रात दोपहर 12.23 बजे तक

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4.09 बजे से लेकर सुबह 5.09 बजे तक

राहुकाल का समय

दिल्ली- सुबह 09.21 बजे से सुबह 10.43 बजे तक

मुंबई- सुबह 09.32 बजे से सुबह 10.57 बजे तक

चंडीगढ़- सुबह 09.24 बजे से सुबह 10.45 बजे तक

लखनऊ – सुबह 09.05 बजे से सुबह 10.27 बजे तक

भोपाल- सुबह 09.16 बजे से सुबह 10.40 बजे तक

कोलकाता – सुबह 08.32 बजे से सुबह 09.56 बजे तक

अहमदाबाद- सुबह 09.36 बजे से सुबह 10.59 बजे तक

चेन्नई- सुबह 08.59 बजे से सुबह 10.26 बजे तक

जानिए सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

सूर्योदय- सुबह 6.38 बजे

सूर्यास्त – शाम 05.30 बजे

Tulsi Vivah 2024: तुलसी विवाह की पूजा में जरूरी हैं ये चीजें, अभी नोट कर लें पूरी सामग्री

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।