Aaj Ka Panchang, 14 October 2024: आज कब होगा सूर्यास्त? जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Aaj Ka Panchang, 14 October 2024: आज 14 अक्टूबर, दिन सोमवार और आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की उदयाकाल की एकादशी तिथि है। यह सुबह 6.52 बजे तक रहेगी। इसके बाद द्वादशी लग जाएगी। इस तिथि पर चंद्रमा कुंभ राशि में मौजूद होंगे। शतभिषा नक्षत्र और गांदा योग का संयोग रहेगा

अपडेटेड Oct 14, 2024 पर 5:01 AM
Story continues below Advertisement
Aaj Ka Panchang, 14 October 2024: हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के जरिए समय और काल की सटीक गणना की जाती है।

आज 14 अक्टूबर 2024 को आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की उदयाकाल की एकादशी तिथि और सोमवार दिन है। इस तिथि पर चंद्रमा कुंभ राशि में मौजूद होंगे। शतभिषा नक्षत्र और गांदा योग का संयोग रहेगा। एकादशी तिथि सुबह 06.52 बजे तक रहेगी। इसके बाद द्वादशी तिथि लग जाएगी। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो सोमवार अभिजीत मुहूर्त 11:44 बजे से दोपहर 12:29 बजे तक रहेगा। राहुकाल 07:50 बजे से 09:16 बजे तक रहेगा। इस समय कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है। आज एकादशी का व्रत का पारण किया जाएगा।

हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के जरिए समय और काल की सटीक गणना की जाती है। पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है। इसमें शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदूमास और पक्ष आदि की जानकारी मिलती है।

14 अक्टूबर 2024 का शुभ मुहूर्त


आश्विन शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि – 14 अक्टूबर 2024 को सुबह 6.52 बजे तक रहेगी। इसके बाद द्वादशी लग जाएगी।

शतभिषा नक्षत्र- 14 अक्टूबर 2024 को रात 12.43 बजे तक

14 अक्टूबर 2024 व्रत-त्योहार – आज के दिन पापांकुशा एकादशी व्रत का पारण किया जाएगा।

राहुकाल का समय

दिल्ली- सुबह 07.47 बजे से सुबह 09.54 बजे तक

मुंबई- सुबह 08.00 बजे से सुबह 09.28 बजे तक

चंडीगढ़- सुबह 07.50 बजे से सुबह 09.16 बजे तक

लखनऊ – सुबह 07.31 बजे से सुबह 08.58 बजे तक

भोपाल- सुबह 07.44 बजे से सुबह 09.11 बजे तक

कोलकाता – सुबह 07.00 बजे से सुबह 08.27 बजे तक

अहमदाबाद- सुबह 08.03 बजे से सुबह 09.30 बजे तक

चेन्नई- सुबह 07.28 बजे से सुबह 08.57 बजे तक

जानिए सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

सूर्योदय- सुबह 6:21 बजे

सूर्यास्त – शाम 05.52 बजे

Sharad Purnima 2024: 16 अक्टूबर को है शरद पूर्णिमा, जानिए इसका इतिहास और महत्व, चांद की रोशनी में क्यों रखी जाती है खीर?

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।