Get App

Mulank 7 Predictions 2025: करियर से लेकर शादी तक, जानें कैसा होगा मूलांक 7 वालों का नया साल 2025?

Number 7 New Year 2025 Prediction: साल 2024 खत्म होने में अब गिनती के दिन बचे हैं और कुछ ही दिनों बाद साल 2025 की शुरुआत हो जाएगी। ऐसे में हर किसी के मन में यह सवाल है कि उनका आने वाला साल कैसा होगा। आइए जानते हैं मूलांक 7 वालों का कैसा रहेगा साल 2025

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 27, 2024 पर 9:44 PM
Mulank 7 Predictions 2025: करियर से लेकर शादी तक, जानें कैसा होगा मूलांक 7 वालों का नया साल 2025?
Number 7 New Year 2025 Prediction: मूलांक 7 के लोगों के लिए कैसा होगा नया साल 2025

Number 7 New Year 2025 Prediction: जिन जातकों का जन्म किसी भी माह और वर्ष की 07, 16 या 25 तारीख को हुआ है, वे उनका मूलांक 07 होता हैं। अंक 07 का स्वामी ग्रह केतु है। इस अंक के जातक मेडिकल और प्रबंधन के क्षेत्र में काफी सफल होते हैं। वे कर्मयोगी और आध्यात्मिक स्वभाव के भी होते हैं। ये अगर किसी काम को अपने हाथ में लेते है तो उसको पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ सफलतापूर्वक पूरा करते हैं। राजनीति में भी यह अंक बहुत शुभ और सहायक माना जाता है। इसके अलावा, बैंकिंग, मीडिया, सिविल सेवा और पुलिस सेवा में ये लोग उच्च पदों पर आसीन होते हैं।

शनि, शुक्र और बुध इसके परम मित्र ग्रह हैं, जबकि अंक 08, 04 और 06 इसके प्रिय मित्र अंक माने जाते हैं। साल 2025 का अंक 09 है, जिसका स्वामी ग्रह मंगल है। जानें कैसा होगा मूलांक 7 का नया साल

कैसा होगा स्वास्थ्य

स्वास्थ्य के मामले में केतु का प्रभाव बहुत सकारात्मक नहीं माना जाता है। मूलांक 7 के लोगों को 16 मार्च से मई और फिर नवंबर के दौरान कुछ स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो सकती हैं। फरवरी और मार्च के महीने में आंखों से जुड़ी समस्याओं के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा, शुगर और पेट से संबंधित विकार भी उभर सकते हैं। बीपी के मरीजों के लिए सितंबर और नवंबर के महीने विशेष रूप से कष्टकारी साबित हो सकते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें