Get App

Chhath Puja 2024: आज डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा, जानें समय, इतिहास और महत्व

Chhath Puja 2024: छठ पूजा का तीसरा दिन बेहद अहम होता है। इस दिन डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। यह एक पवित्र अनुष्ठान है, जिसमें व्रती छठी मैया और सूर्य देवता की विधिवत पूजा की जाती है। उन्हें प्रसन्न करने के लिए कई तरह के प्रसाद चढ़ाए जाते हैं। खरना के बाद इस महापर्व को मनाया जाता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 07, 2024 पर 1:16 PM
Chhath Puja 2024: आज डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा, जानें  समय, इतिहास और महत्व
Chhath Puja 2024: हिंदू धर्म में उगते हुए सूर्य को तो हर कोई जल देता है, लेकिन छठ पूजा के दौरान तीसरे दिन डूबते हुए सूर्य को भी अर्घ्य दिया जाता है।

आज छठ पूजा (7 नवंबर 2024) का तीसरा दिन है। कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि पर डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। इसका बाद चौथे दिन सप्तमी तिथि को उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर छठ पर्व का समापन हो जाता है। नहाए-खाए और खरना के बाद इस महापर्व को मनाया जाता है। आज शाम के समय डूबते सूरज को अर्घ्य दिया जाएगा। इस दिन पहले भगवान सूर्य और छठी मैय्या की विधिवत पूजा की जाती है। फिर शाम के समय अस्त होते सूर्य को अर्घ्य देने की परंपरा है।

हिंदू धर्म में उगते हुए सूर्य को तो हर कोई जल या अर्घ्य देता है, लेकिन छठ पूजा के दौरान तीसरे दिन डूबते हुए सूर्य को भी अर्घ्य दिया जाता है। कहते हैं कि इस दिन सूर्य देव की उपासना से संतान प्राप्ति, संतान की रक्षा और सुख समृद्धि का वरदान मिलता है। आइये जानते हैं शाम को कब अर्घ्य दिया जाएगा?

डूबते सूर्य को अर्घ्य देने का समय 

वैदिक पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि 06 नवंबर को देर रात 9.36 शुरू हो गई थी यह 07 नवंबर को रात 9.01 बजे खत्म हो जाएगी। इसीलिए 07 नवंबर को संध्याकाल का अर्घ्य जब सूर्य डूब रहे होंगे, तब दिया जाएगा। इसके अगले दिन यानी 08 नवंबर को सुबह का अर्घ्य दिया जाएगा। जब सूर्य उग रहे होंगे। 07 नवंबर को सूर्यास्त का समय 5.32 बजे है। स्थानीय समयानुसार इसमें बदलाव हो सकत है। इस दिन नदी या तालाब में खड़े होकर सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें