Guruwar Daan: गुरुवार के दिन इन चीजों का करें दान, चुटकियों में बनने लगेंगे बिगड़े काम

Guruwar Ka Daan Upay: धार्मिक मान्यता है कि गुरुवार के दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी पूजा करने से विवाहित महिलाओं को सुख सौभाग्य और समृद्धि की प्राप्ति होती है। वहीं देवगुरु बृहस्पति की पूजा करने से कुंडली में गुरु ग्रह मजबूत होता है। साथ ही धन और प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होती है और संकट दूर हो जाते हैं

अपडेटेड Dec 05, 2024 पर 11:34 AM
Guruwar Ka Daan Upay: गुरुवार के दिन पूजा-पाठ के अलावा जरूरमंदों को दान करने से पुण्य मिलता है।

हिंदू धर्म में गुरुवार का दिन बेहद अहम माना जाता है। यह भगवान विष्णु के लिए समर्पित होता है। गुरुवार यानी बृहस्पति सभी देवताओं के गुरु माने गए हैं। भगवान विष्णु सृष्टि के पालन करता हैं भगवान विष्णु का जिस घर में वास हो जाए वहां सुख समृद्धि बनी रहती है। धार्मिक मान्यता है कि गुरुवार के दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी पूजा करने से विवाहित महिलाओं को सुख, सौभाग्य और समृद्धि की प्राप्ति होती है। वहीं, देवगुरु बृहस्पति की पूजा करने से कुंडली में गुरु ग्रह मजबूत होता है। कुंडली में गुरु मजबूत होने से व्यक्ति को करियर और कारोबार में मन मुताबिक सफलता मिलती है। साथ ही अविवाहित लड़कियों की शादी जल्द ही होती है।

दानवीर होना और जरूरतमंदों को दान देना मानवीय संवेदना का बेहतर उदाहरण है। हर धर्म के ग्रंथों में ये बात कही जाती है कि अगर आपके पास पर्याप्त है तो अपने में से थोड़ा सा हिस्सा उनको दें जो इसके भागी हैं। इससे सामने वाले भला तो होता ही है। साथ ही आपको पुण्य मिलता है और संकट टल जाता है।

गुरुवार को इन चीजों का करें दान, खुल जाएगी किस्मत


गुरुवार के दिन पीली चीजों को शुभ माना जाता है। अगर भाग्य का साथ नहीं मिल रहा है तो गुरुवार के दिन पीले रंग के अन्न का दान जरूर करें। जैसे चने की दाल का दान करना शुभ होता है। जिन लोगों को अपनी नौकरी में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे लोगों को गुरुवार के दिन देव गुरु बृहस्पति का पूजन करके उन्हें मीठे पीले फल और पीली मिठाईयां अर्पित करना चाहिए। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, गुरुवार के दिन किसी ब्राह्मण को पीले वस्त्र दान करने से व्यक्ति के बिगड़े हुए काम बनने लगते हैं। अगर आपके जीवन में लगातार मुश्किलें आ रही हैं तो ऐसे में गुरुवार के दिन भगवान विष्णु के मंदिर में जाकर सुराही का दान करें। ऐसा करने से जीवन में आ रही मुश्किलें कम होने लगती हैं। धीरे-धीरे ये सभी मुश्किलें खत्म हो जाएंगी।

इन चीजों का कभी न करें दान, नहीं तो हो जाएंगे कंगाल

उधार न दें

गुरुवार का दिन भगवान विष्णु और लक्ष्मी जी को समर्पित होता है। इस दिन धन का दान नहीं करना चाहिए। साथ ही गुरुवार के दिन भूलकर भी किसी को उधार पैसे नहीं देना चाहिए। शास्त्र में भी गुरुवार के दिन लेन-देन करने की मनाही है। लिहाजा गुरुवार के दिन पैसों का लेन-देन न करें।

काली दाल का दान न करें

गुरुवार के दिन भूलकर भी जान पहचान या अनजान व्यक्ति को काली दाल दान में नहीं देना चाहिए। ऐसा करने से कुंडली में गुरु ग्रह कमजोर होता है। काली दाल का संबंध न्याय के देवता शनि से है। लिहाजा काली दाल का दान शनिवार के दिन करें। गुरुवार के दिन पीली दाल यानी चने या अरहर की दाल का दान करें।

डिस्क्लेमर - यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।

Mokshada Ekadashi 2024 Date: इस दिन रखा जाएगा मोक्षदा एकादशी का व्रत, जानें महत्व, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।