इस साल 13 और 14 मार्च की रात को अमेरिका में एक खास खगोलीय घटना होने वाली है, जिसे देखना किसी सपने जैसा होगा। इस दिन ब्लड रेड मून और पूर्ण चंद्रग्रहण का अद्भुत नजारा एक साथ देखने को मिलेगा। चंद्रमा, सूर्य और पृथ्वी एक सीधी रेखा में होंगे, जिससे चंद्रमा पर धरती से लंबी लाल रौशनी की वेवलेंग्थ पड़ेगी, जिससे चंद्रमा गहरे लाल रंग में नजर आएगा। इस खूबसूरत दृश्य को अमेरिका के 48 राज्यों में देखा जा सकेगा। यह नजारा न केवल वैज्ञानिक दृष्टि से दिलचस्प है, बल्कि खगोलशास्त्र प्रेमियों के लिए भी एक खास अवसर होगा।