Get App

HUL, एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स, एचडीएफसी लाइफ के शेयरों में आ सकती है तेजी, ICICI Securities के पंकज पांडे ने बताई वजह

ब्रोकरेज फर्म आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज के हेड ऑफ रिटेल रिसर्च पंकज पांडे का मानना है कि कमोडिटी की कीमतों में गिरावट से कंपनियों के मार्जिन में सुधार आने की उम्मीद है। इसका असर आने वाली तिमाहियों में कंपनियों की कमाई पर देखने को मिल सकता है

Edited By: Rakesh Ranjanअपडेटेड Nov 26, 2026 पर 6:32 PM
HUL, एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स, एचडीएफसी लाइफ के शेयरों में आ सकती है तेजी, ICICI Securities के पंकज पांडे ने बताई वजह
पंकज पांडे ने FMCG सेक्टर में HUL के वैल्यूएशन को प्रतिस्पर्धी कंपनियों के मुकाबले आकर्षक बताया है।

कुछ एफएमसीजी, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और इंश्योरेंस कंपनियों के शेयरों में निवेश के मौके दिख रहे हैं। ब्रोकरेज फर्म आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज के हेड ऑफ रिटेल रिसर्च पंकज पांडे का ऐसा मानना है। उन्होंने बताया कि कमोडिटी की कीमतों में गिरावट से कंपनियों के मार्जिन में सुधार आने की उम्मीद है। इसका असर आने वाली तिमाहियों में कंपनियों की कमाई पर देखने को मिल सकता है। उन्होंने खास तौर पर हिंदुस्तान यूनिलीवर (एचयूएल), एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स और एचडीएफसी लाइफ पर अपना नजरिया साझा किया।

एफएमसीजी सेक्टर में एचयूएल का शेयर पहली पसंद

पांडे के मुताबिक, FMCG सेक्टर में HUL का वैल्यूएशन प्रतिस्पर्धी कंपनी के मुकाबले आकर्षक है। कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में LG Electronics को प्रीमियम प्रोडक्ट्स की बढ़ती मांग और मार्जिन में सुधार का फायदा मिल सकता है। उनका मानना है कि HUL के शेयर में वैल्यूएशन के स्तर पर 8-10 फीसदी तक बढ़त की गुंजाइश है। कंपनी के वॉल्यूम ग्रोथ में सुधार और कमोडिटी की कीमतों में नरमी से कमाई को सपोर्ट मिल सकता है।

HUL का वैल्यूएशन प्रतिस्पर्धी कंपनी के मुकाबले अट्रैक्टिव

सब समाचार

+ और भी पढ़ें