Karwa Chauth 2024: करवा चौथ एक ऐसा पावन पर्व है जिसे विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य के लिए मनाती हैं। इस साल करवा चौथ रविवार 20 अक्टूबर 2024 को मनाया जाएगा। वर्षों से इस पर्व ने सिनेमा और टेलीविजन के माध्यम से भारतीय समुदायों के बीच लोकप्रियता हासिल की है। हालांकि, करवा चौथ की असली जड़ें हमारी आध्यात्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं में गहराई जुड़ी हुई है। करवाचौथ का धार्मिक और सामाजिक महत्व है।