Get App

8th Pay Commission: ज्यादा सैलरी और रिस्क अलाउंस की मांग, जानिए रेलवे कर्मचारियों को सरकार से क्या-क्या चाहिए

8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के सामने रेलवे कर्मचारियों ने ज्यादा सैलरी और जोखिम भरे काम के लिए विशेष भत्तों की मांग रखी है। AIRF ने लोको पायलट, ट्रैक मेंटेनर और टेक्नीशियन के पे स्केल में सुधार की मांग दोहराई। जानिए कर्मचारियों की प्रमुख मांगें।

Curated By: Suneel Kumarअपडेटेड Nov 03, 2026 पर 4:36 PM
8th Pay Commission: ज्यादा सैलरी और रिस्क अलाउंस की मांग, जानिए रेलवे कर्मचारियों को सरकार से क्या-क्या चाहिए
AIRF ने ट्रैक मेंटेनर को रेलवे के दूसरे इंजीनियरिंग विभागों के टेक्नीशियन के बराबर रखने की मांग की है।

8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के सामने रेलवे कर्मचारियों ने अपनी मांगें दोहराई हैं। All India Railwaymen’s Federation (AIRF) ने मुंबई में पैनल के साथ बैठक के बाद इस संबंध में पत्र भेजा है। इसमें रेलवे कर्मचारियों के लिए ज्यादा पे स्केल और रिस्क अलाउंस की मांग की गई है। इसके अलावा लोको पायलट, ट्रैक मेंटेनर और टेक्नीशियन से जुड़े मुद्दे भी उठाए गए हैं।

8th Pay Commission के साथ बैठक में क्या चर्चा हुई?

AIRF के मुताबिक, बैठक में सबसे पहले न्यूनतम वेतन और रेलवे से जुड़े सामान्य भत्तों पर चर्चा हुई। इसके बाद लोको और ट्रैफिक रनिंग स्टाफ के मुद्दे उठाए गए। तीसरे चरण में ट्रैक मेंटेनर और P. Way स्टाफ की समस्याओं पर बात हुई। आखिर में रेलवे के अलग-अलग विभागों के टेक्नीशियन से जुड़े मुद्दे रखे गए।

फेडरेशन ने कहा कि रेलवे की तुलना केंद्र सरकार के दूसरे विभागों से नहीं की जा सकती। रेलवे सालभर 24 घंटे काम करता है। कर्मचारियों को अलग-अलग मौसम और भौगोलिक परिस्थितियों में ड्यूटी करनी पड़ती है। प्राकृतिक आपदा, युद्ध जैसी स्थिति और महामारी के दौरान भी रेलवे कर्मचारी देश की सेवा में जुटे रहते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें