Karwa Chauth Moon Time: करवा चौथ का त्योहार सुहागिनों के लिए अहम रहता है। साल 2024 में करवा चौथ का पर्व 20 अक्टूबर रविवार को मनाया जाएगा। यह पावन व्रत कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को पड़ता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और खुशहाल जीवन के लिए दिनभर निर्जला व्रत रखती हैं। व्रत की शुरुआत सुबह सरगी खाकर की जाती है और रात में चंद्रमा की पूजा के बाद समाप्त होती है, जब महिलाएं अपने पति के हाथों से पानी पीती हैं। बिना चांद को देखकर सुहागिन महिलाएं व्रत नहीं खोल सकती। यहां जानें आपके शहर में कर निकलेगा चांद।