Get App

Magh Gupt Navratri 2025: माघ गुप्त नवरात्रि में अघोरी करेंगे श्मशान में साधना, जानिए डेट और पूजा विधि

Gupt Navratri 2025: माघ गुप्त नवरात्रि 30 जनवरी 2025 से शुरू होगी, जो 9 दिनों तक चलेगी। इस दौरान भक्त देवी दुर्गा और उनकी 10 महाविद्याओं की गुप्त पूजा और तंत्र साधना करते हैं, जिससे आध्यात्मिक उन्नति और मोक्ष मिलता है। पूजा में कलश स्थापना, दीपक जलाना, भोग अर्पित करना और आरती करना शामिल है। तामसिक भोजन से बचकर माता से आशीर्वाद प्राप्त करें

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 19, 2025 पर 8:43 AM
Magh Gupt Navratri 2025: माघ गुप्त नवरात्रि में अघोरी करेंगे श्मशान में साधना, जानिए डेट और पूजा विधि
Gupt Navratri 2025: तंत्र साधना से आध्यात्मिक उन्नति और मोक्ष प्राप्ति होती है।

हिंदू पंचांग के अनुसार, नवरात्रि का आयोजन साल में चार बार होता है। इनमें से दो नवरात्रि "गुप्त नवरात्रि" होती हैं। यह विशेष रूप से धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण मानी जाती हैं। गुप्त नवरात्रि के दौरान देवी दुर्गा की पूजा गुप्त रूप से की जाती है। इसमें तंत्र साधना का विशेष महत्व होता है। इस साल माघ माह की गुप्त नवरात्रि 30 जनवरी 2025 को शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू होगी। यह पूजा 9 दिनों तक चली होगी। जिसमें साधक देवी दुर्गा और 10 महाविद्याओं की पूजा गुप्त रूप से करते हैं।

इस दौरान तंत्र-मंत्र साधना और देवी दुर्गा के विभिन्न रूपों की पूजा की जाती है। यह समय आध्यात्मिक विकास और मोक्ष प्राप्ति के लिए अच्छा माना जाता है। गुप्त नवरात्रि के दौरान देवी दुर्गा के आशीर्वाद से व्यक्ति को सुख, समृद्धि और शांति की प्राप्ति होती है।

गुप्त नवरात्रि में तंत्र साधना

गुप्त नवरात्रि का मुख्य उद्देश्य तंत्र-मंत्र के माध्यम से देवी दुर्गा की आराधना करना है। इस समय भक्त तंत्र शास्त्र के अनुसार देवी दुर्गा और उनकी दस महाविद्याओं की पूजा करते हैं। तंत्र साधना से देवी दुर्गा प्रसन्न होती हैं और भक्तों को मोक्ष का वरदान देती हैं। इस दौरान देवी दुर्गा की पूजा गुप्त रूप से की जाती है, जिससे भक्तों को जीवन में अनेक शुभ फल प्राप्त होते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें