Maha Kumbh 2025: महाकुंभ मेले से इन चीजों को जरूर घर लेकर आएं, खुल जाएगी किस्मत, हो जाएंगे मालामाल

Prayagraj Mahakumbh 2025: महाकुंभ मेले का आयोजन 12 साल में एक बार होता है। अबकी बार यह प्रयागराज में 13 जनवरी से 26 फरवरी 2025 तक लगेगा। महाकुंभ में शाही स्नान का विशेष महत्व है। मान्यता है कि संगम में स्नान करने के बाद महाकुंभ मेले से कुछ चीजों को घर लाना बेहद शुभ माना जाता है। इससे ग्रह दोष से मुक्ति मिलती है और किस्मत चमक जाती है

अपडेटेड Dec 19, 2024 पर 2:14 PM
Story continues below Advertisement
Prayagraj Mahakumbh 2025: महाकुंभ मेले से संगम की मिट्टी, गंगाजल, तुलसी और शिवलिंग जैसी चीजें लाना बेहद शुभ माना जाता है।

महाकुंभ का आयोजन बड़े स्तर पर किया जाता है। इस बार महाकुंभ की शुरुआत 13 जनवरी 2025 से हो रही है। वहीं, इसका समापन 26 फरवरी 2025 को होगा। धार्मिक मान्यता के अनुसार, महाकुंभ में स्नान करने से लोगों को मोक्ष की प्राप्ति होती है। जीवन के सभी पापों से छुटकारा मिलता है। इसके अलावा विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है। महाकुंभ में देश-विदेश से लोग संगम पर स्नान करने आते हैं। प्रयागराज में महाकुंभ के दौरान साधु-संत, नागा साधु और महान हस्तियों का जमावड़ा लगता है। कहा जाता है कि महाकुंभ मेले में स्नान के बाद तुलसी, गंगाजल, शिवलिंग जैसी चीजें लाना शुभ माना जाता है।

इस बार महाकुंभ मेला उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में हो रहा है। महाकुंभ मेले के लिए साधु-संत बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मान्यता है कि महाकुंभ से कुछ शुभ चीजें घर लाने से घर और परिवार में हमेशा सुख-शांति बनी रहती है। ऐसे में सभी तरह के पापों से छुटकारा मिलता है।

महाकुंभ मेले से गंगाजल लेकर आएं


महाकुंभ मेले में जा रहे हैं तो वहां से गंगाजल लाना बिल्कुल भी न भूलें। गंगाजल को घर लाकर पूजा घर या किसी साफ-सुथरे जगह पर रखें। इससे घर में समृद्धि और संपन्नता बनी रहती है। इसके साथ ही घर-परिवार में सकारात्मक का माहौल बना रहता है। बता दें कि प्रयागराज में गंगा, यमुना और सरस्वती का संगम है।

घर ले आएं मिट्टी

अगर आप महाकुंभ में जा रहे हैं तो वहां से संगम घाट की मिट्टी जरुर घर लेकर आएं। इसकी वजह ये है कि प्रयागराज में अमृत की कुछ बूंदें गिरी थी। ऐसे में वहां की मिट्टी दिव्य मिट्टी से कम नहीं है। प्रयागराज की मिट्टी लाने से ग्रह दोष भी खत्म हो जाते हैं।

शिवलिंग लाएं घर

महाकुंभ मेले से शिवलिंग घर लाना भी बेहद शुभ और फलदायी माना जाता है। इसके अलावा आप चाहे तो पारस पत्थर भी घर ला सकते हैं। इसे पूजा वाले स्थान पर रखने से घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है। हर तरह के कष्ट दूर हो जाते हैं।

तुलसी

महाकुंभ मेले से आप तुलसी भी घर ला सकते हैं। तुलसी को घर में रखने से दरिद्रता दूर होती है। इसके साथ ही आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। वहीं ध्यान रहे कि तुलसी के पास नियमित रूप से शाम के समय दीया जलाएं और सुबह में जल अर्पित करें। तुलसी की पूजा करने से घर में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है। साथ ही धन-धान्य में बरकत होती है।

शुद्ध भोग या प्रसाद

महाकुंभ क्षेत्र में स्थित पवित्र मंदिरों में चढ़ाए गए भोग और प्रसाद को घर लाना शुभ माना जाता है। महाकुंभ के दौरान मिलने वाले प्रसाद और खाद्य सामग्री को दिव्य मानते हुए अपने परिवार के साथ बांटें। इससे घर में सुख-शांति बनी रहती है।

Mahakumbh 2025: तस्वीरों में देखें, प्रयागराज में महाकुंभ की भव्य तैयारियां

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।