Get App

Mokshada Ekadashi 2024 Date: इस दिन रखा जाएगा मोक्षदा एकादशी का व्रत, जानें महत्व, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Mokshada Ekadashi 2024: मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष में मोक्षदा एकादशी मनाई जाती है। अगर आप भी सभी पापों से छुटकारा पाना चाहते हैं तो मोक्षदा एकादशी के दिन विधिपूर्वक श्रीहरि और मां लक्ष्मी की उपासना जरूर करें। इस दिन व्रत रहना होता है। मोक्षदा एकादशी इस बार 11 दिसंबर को मनाई जाएगी। आइए जानते हैं मोक्षदा एकादशी का महत्‍व, शुभ मुहूर्त और पूजाविधि

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 03, 2024 पर 2:25 PM
Mokshada Ekadashi 2024 Date: इस दिन रखा जाएगा मोक्षदा एकादशी का व्रत, जानें महत्व, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
Mokshada Ekadashi 2024: साल में 24 एकादशियों का व्रत रखा जाता है। सभी एकादशी भगवान विष्णु को समर्पित है।

साल में 24 एकादशियों का व्रत रखा जाता है। यह सभी एकादशी के व्रत भगवान विष्णु को समर्पित है। इस दिन उनकी पूजा और उपवास रखने से साधक को पापों से छुटकारा मिलता है। इसके साथ ही जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती हैं। हालांकि इन सभी एकादशियों में मोक्षदा को सबसे खास माना गया है। मान्यता है कि मोक्षदा एकादशी पर उपवास रखने से व्यक्ति को मृत्यु के बाद मोक्ष की प्राप्ति होती हैं। इस बार मोक्षदा एकादशी 11 दिसंबर 2204 को मनाई जाएगी। यह व्रत मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को होता है। इस दिन पितरों के नाम से उनकी प्रिय वस्‍तुओं का दान करने का भी खास महत्‍व शास्‍त्रों में बताया गया है।

इसी दिन भगवान श्रीकृष्ण ने अपने प्रिय सखा अर्जुन को गीता का उपदेश दिया था। इस कारण से मोक्षदा एकादशी के दिन गीता जयंती का पर्व भी मनाया जाता है। इस दिन भगवा‍न विष्‍णु और मां लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा की जाती है।

कब रखें मोक्षदा एकादशी का व्रत

मोक्षदा एकादशी का व्रत इस बार 11 दिसंबर 2024 को रखा जाएगा। पंचांग के अनुसार मोक्षदा एकादशी की शुरुआत 11 दिसंबर को देर रात 3.42 बजे से होगी। इस तिथि का समापन 12 दिसंबर को देर रात 1.09 बजे होगा। उदयातिथि के तहत एकादशी का व्रत 11 दिसंबर को रखा जाएगा। व्रत का पारण करने का समय 12 दिसंबर को सुबह 07.05 बजे से लेकर 09.09 बजे तक है। व्रत का पारण करने के बाद अन्न और धन का दान जरुर करना चाहिए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें