Mokshada Ekadashi 2024: हिंदू धर्म में मार्गशीर्ष महीने को बहुत ही पवित्र और लाभदायक माना जाता है। इस माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को मोक्षदा एकादशी के नाम से भी जाता है। मोक्षदा एकादशी का व्रत इस बार 11 दिसंबर को रखा जाएगा। इस महीने में पड़ने वाले सभी त्योहारों और व्रत का काफी महत्व होता है। मान्यता है कि इस एकादशी का व्रत करने से व्यक्ति के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली की प्राप्ति होती है। इस व्रत को रखने वाले व्यक्ति को मोक्ष की भी प्राप्ति होती है।
मार्गशीर्ष माह में पड़ने की वजह से इस एकादशी का महत्व और ज्यादा बढ़ जाता है। हर एकादशी व्रत की तरह यह व्रत भी भगवान विष्णु को समर्पित होता है। आइए जानते हैं इस व्रत को रखने पर कौन-कौन से उपाय करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं।
कब है मोक्षगदा एकादशी का व्रत
हिंदू धर्म में मोक्षगदा एकादशी को बहुत ही खास माना जाता है। इसका व्रत का प्रारंभ 11 दिसंबर को 3:42 AM पर होगा और 12 दिसंबर को 1:09 AM पर इसका समापन होगा, जिसके कारण इस व्रत को इस बार 11 दिसंबर को रखा जाएगा।
कैसे करें मोक्षदा एकादशी की पूजा
इस तरह करें भगवान विष्णु के मंत्रों का जाप
एकादशी के सभी व्रत भगवान विष्णु को समर्पित होता हैं। इस दिन पूजा करते समय तुलसी की माला के साथ भगवान विष्णु के मंत्रों का जाप करें। इसके साथ ही केसर के दूध से भगवान का अभिषेक करने से आपके जीवन में आने वाली सभी समस्याओं से छुटकारा मिल जाता है।
इस रंग की चीजों का दान करें
मोक्षदा एकादशी के दिन पीली वस्तुओं का दान जरूर करना चाहिए। अगर हो सके तो इस दिन ब्राह्मण को पीले रंग के कपड़े, फल और मिठाई का भी दान करना चाहिए। इससे भगवान विष्णु काफी प्रसन्न होते है और व्यक्ति की सभी मनोकामना भी पूरी होती है और उसको मोक्ष की प्राप्ति होती है
केले के पेड़ की पूजा करनी चाहिए
मोक्षदा एकादशी के व्रत के दिन केले की पेड़ की पूजा करने का विशेष महत्व माना गया है। शास्त्रों के मुताबिक केले के पेड़ में भगवान विष्णु का वास माना जाता है इसलिए मोक्षदा एकादशी के दिन केले के पेड़ का पूजा करना महत्वपूर्ण माना गया है। ऐसी भी मान्यता है कि अगर किसी की कुंडली में गुरु की स्थिति काफी कमजोर है, तो उसे एकादशी के दिन केले के पेड़ का पूजन करने से गुरु देव की विशेष कृपा होती है।
पान के पत्ते यहां पर रखने से मिलेगा लाभ
मोक्षदा एकादशी के दिन पान के पत्ते से भी भगवान विष्णु की पूजा करनी चाहिए। इस दिन आपको एक साफ पान के पत्ते पर केसर से ‘श्रीं’ लिखकर उसको भगवान विष्णु को चढ़ाना चाहिए। इसी पत्ते को अगले दिन आपको अपने तिजोरी या फिर आलमारी में संभाल कर रख दें। मान्यता है कि ऐसा करने से आपको धन्य-धान्य की प्राप्ति होगी। इसके साथ ही अगर आप पैसों की तंगी से या फिर लोन से परेशान है तो ऐसा करने से आपको इससे आपको छुटकारा मिलेगा।