मूलांक 2 के जातकों के लिए साल 2025 सफलता, समृद्धि और प्रगति का साल है। जिस भी जातक का जन्म किसी भी वर्ष के किसी भी माह की तारीख 02, 11, 20 या 29 को हुआ है, उनका मूलांक 2 के होता है। इन मूलांक के लोगों का स्वामी ग्रह चंद्रमा होता है। चंद्रमा इन लोगों के आत्मबल और अध्यात्म को भी बढ़ाता है। इसके साथ ही मूलांक 2 के जातकों को जॉब, व्यवसाय, राजनीति में सफलता के साथ-साथ धन और धर्म भी प्रदान करता है।
2025 में मूलांक 2 अंक 09 से काफी प्रभावित रहेगा, जिसका स्वामी मंगल है। वहीं मूलांक 2 के जातक साल 2025 में सफलता के नए आयाम स्थापित करेंगे। यह वर्ष उनके लिए उन्नति और समृद्धि का कारक है। आइए जानें 2025 में मूलांक 2 के जातकों के स्वास्थ्य, करियर, प्रेम और आर्थिक स्थिति के बारे में
साल 2025 मूलांक 2 वाले लोगों के लिए स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव वाल रह सकता है। 09 अप्रैल के बाद आपको अपने स्वास्थ्य में विशेष सुधार देखने को मिलेगा। वहीं 18 जनवरी से अप्रैल तक लीवर,पेट की समस्याएं, रक्त विकार या शुगर से समस्या हो सकती है। मूलांक 2 के लोग सितंबर में वाहन चलाते समय सावधानी बरतना होगा।
यह वर्ष करियर के लिहाज से बेहद अनुकूल है। 18 फरवरी से 09 जून के बीच जॉब में विशेष प्रगति होगी। टेक्निकल, सिनेमा, टीवी, मैनेजमेंट और बैंकिंग क्षेत्रों से जुड़े लोगों के लिए सफलता के अवसर हैं। जनवरी, फरवरी, अगस्त और नवंबर में जॉब बदलने के योग बन रहे हैं। बिजनेस में कुछ उतार-चढ़ाव रहेगा, लेकिन 18 अप्रैल के बाद समय बेहतर होगा। जो लोग अपना जॉब बदलना चाहते है उनके लिए यह साल काफी अच्छा है।
मूलांक 2 का वैवाहिक जीवन और शुभ महीना
2025 में मंगल का प्रभाव आपकी लव लाइफ को और ज्यादा मजबूत बनाएगा। 18 फरवरी से 09 अप्रैल और 09 सितंबर से 09 नवंबर के बीच प्रेम विवाह के योग बन सकते हैं। वहीं आपके वैवाहिक जीवन में सामंजस्य और खुशी बनी रहेगी। फरवरी, अप्रैल, अगस्त और अक्टूबर-नवंबर का समय आपके लिए खासतौर पर शुभ रहेगा।
यह वर्ष आपके आर्थिक प्रगति का समय है। व्यवसाय में नई बड़ी डील संभव है, जो आपके आर्थिक स्थिति को मजबूत करेगी। धन का उपयोग अच्छे कार्यों और निवेश में होगा। वहीं साल 2025 में आपको जमीन या मकान खरीदने के योग भी बन रहे हैं।
मूलांक 2 के लोगों के स्वामी चंद्रमा होते हैं, इसलिए इनको चंद्रमा की पूजा करने की सलाह दी जाती है। मूलांक 2 के लोगों को भगवान शिव की भी पूजा और महामृत्युंजय मंत्र का जप करना चाहिए। मंगल के लिए प्रत्येक मंगलवार को सुंदरकांड का पाठ और व्रत करना चाहिए।
डिस्क्लेमर: इस लेख की सामग्री पूरी तरह से ज्योतिषीय भविष्यवाणियों पर आधारित है। हम इसकी सत्यता और सटीकता का पूरी तरह दावा नहीं करते। यहां दी गई किसी भी जानकारी के आधार पर कोई वित्तीय, स्वास्थ्य या व्यावसायिक निर्णय लेने से पहले योग्य विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य करें