Putrada Ekadashi 2025: पुत्रदा एकादशी का दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करने के लिए खास होता है। इस दिन व्रत और पूजा करने से न केवल संतान सुख मिलता है, बल्कि परिवार में सुख-शांति और समृद्धि भी आती है। यह व्रत खासतौर पर उन लोगों के लिए है जो संतान की कामना करते हैं। ऐसा माना जाता है कि इस दिन भगवान विष्णु की पूजा से संतान को खुशहाली और समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है। साथ ही, इस व्रत को सही तरीके से रखने से परिवार के सभी सदस्य मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रहते हैं।