Shattila Ekadashi 2025: षटतिला एकादशी माघ माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को मनाई जाती है। यह खासतौर से भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा का दिन होता है। इस दिन व्रत रखने से भक्तों को शुभ फल प्राप्त होते हैं और पापों का नाश होता है। भक्तों का विश्वास है कि इस व्रत से न केवल आध्यात्मिक उन्नति होती है बल्कि धन, अन्न और सुख-समृद्धि की प्राप्ति भी होती है। इस दिन विशेष रूप से तिल का दान स्नान और अन्य धार्मिक कार्य किए जाते हैं जो पुण्य के रूप में लाभकारी माने जाते हैं।
