लोन कई बार आपकी जिंदगी में बड़ा सहारा बन सकता है. चाहे नई कार खरीदनी हो, अपने सपनों का घर लेना हो या फिर किसी फाइनेंशियल परेशानी से बाहर निकलना हो, लोन हर जगह काम आ सकता है. हालांकि, जरुरी नहीं कि हर लोन आपकी समस्या सुलझा ही देगा. कई बार लोन आपकी उम्मीद से ज्यादा महंगा पड़ सकता है.
पर्सनल लोन, बाकी लोन की तुलना में ज्यादा लोकप्रिय है क्योंकि इसमें कुछ गिरवी रखने की जरूरत नहीं पड़ती. इसके उलट, होम या कार लोन में आपको कोई एसेट गिरवी रखना पड़ता है. पर्सनल लोन के मामले में आप सीधे अप्लाई करते हैं, अप्रूवल मिलता है और पैसे सीधे अकाउंट में आ जाते हैं. हालांकि, इसमें ब्याज दरें काफी ऊंची हो सकती हैं, खासकर अगर आपका क्रेडिट स्कोर अच्छा नहीं है या लेंडर की शर्तें सख्त हैं.
सस्ती ब्याज दर पर पर्सनल लोन कैसे लें?
पर्सनल लोन लेना तो आसान है, लेकिन सस्ती ब्याज दर वाला लोन पाना थोड़ा प्लानिंग और समझदारी का काम है. लोन देने से पहले बैंक और NBFCs कई चीजों को देखते हैं, जैसे आपका क्रेडिट स्कोर, पेमेंट हिस्ट्री, नौकरी की स्टेबिलिटी और यहां तक कि आपकी कंपनी की रेप्युटेशन भी.
पर्सनल लोन की ब्याज दरें होम या कार लोन से ज्यादा होती हैं, इसलिए इन दरों को कम करने के तरीके अपनाना बहुत जरूरी है.
मनीकंट्रोल के जरिए आप 50 लाख रुपए तक का पर्सनल लोन पा सकते हैं, जिसकी ब्याज दरें सिर्फ 10.5% सालाना से शुरू होती हैं.
सस्ती ब्याज दर पर लोन पाने के 6 शानदार तरीके:
क्रेडिट स्कोर मजबूत रखें
अगर आपका क्रेडिट स्कोर 750 या उससे ऊपर है, तो सस्ती ब्याज दर पर लोन मिलने की संभावना काफी बढ़ जाती हैं. स्कोर अच्छा रखने के लिए:
समय पर बिल और EMI भरें
क्रेडिट यूटिलाइजेशन रेशियो 30% से कम रखें
एक साथ कई लोन या कार्ड के लिए अप्लाई न करें
समय-समय पर अपनी क्रेडिट रिपोर्ट चेक करते रहें
को-साइन्ड लोन भी समय पर चुकाएं, वरना उसका खराब असर आप पर भी पड़ेगा
अच्छी पेमेंट हिस्ट्री बनाएं
जो लोग अपनी सभी पेमेंट समय पर करते हैं, बैंक उन पर ज्यादा भरोसा जताते हैं. समय पर क्रेडिट कार्ड का बिल चुकाना और पुराने लोन क्लियर करना इस भरोसे को और मजबूत बनाता है. इससे आप बैंकों के साथ सस्ती ब्याज दर वाली लोन डील के लिए मोल-भाव कर सकते हैं.
ब्याज दरों की तुलना करें और त्योहारों के दौरान ऑफर पर नजर रखें
पहली ही बार में ऑफर फाइनल न करें. अलग-अलग बैंकों और NBFCs की ब्याज दरें चेक करें. ऑनलाइन फाइनेंस पोर्टल्स से यह काम आसान से किया जा सकता है. अपने मौजूदा बैंक से भी बात करें. कुछ बैंक अपने मौजूदा व पुराने ग्राहकों को स्पेशल ऑफर देते हैं. दिवाली जैसे त्योहारों पर कई बैंक पर्सनल लोन पर शानदार ऑफर निकालते हैं.
नौकरी स्टेबल हो और FOIR अच्छा रखें
आपकी मासिक इनकम और खर्च का रेशियो (FOIR) लोन अप्रूवल में अहम भूमिका निभाता है. अगर आपकी नौकरी स्टेबल है, तो लेंडर्स को कम जोखिम महसूस होता है और आपको बेहतर ब्याज दर मिलती है.
बैंक आमतौर पर उन लोगों को तवज्जो देते हैं:
जिनकी कम-से-कम 2 साल की जॉब हिस्ट्री हो
जो अपनी मौजूदा कंपनी में कम-से-कम 1 साल से कार्यरत हों
जो सरकारी, PSU या जानी-मानी कंपनियों में काम करते हों
अगर आप किसी MNC या जानी-मानी कंपनी में काम करते हैं, तो ये आपके लिए प्लस पॉइंट है. ऐसे कर्मचारियों को बैंक ज्यादा फाइनेंशियली स्टेबल मानते हैं, जिससे सस्ती ब्याज दर पर लोन मिलने की संभावना बढ़ जाती है.
प्रि-अप्रूव्ड लोन ऑफर पर नजर रखें
कई बैंक अपने पुराने ग्राहकों को प्रि-अप्रूव्ड पर्सनल लोन ऑफर करते हैं, वो भी काफी सस्ती ब्याज दर पर. अगर ऐसा ऑफर मिले, तो उसके नियम व शर्तें ध्यान से पढ़ें. यह एक अच्छी डील साबित हो सकती है.
लोन लेते समय इन गलतियों से बचें
पर्सनल लोन का प्रोसेस भले ही आसान लगे, लेकिन कुछ गलतियां भारी पड़ सकती हैं. कुछ आम गलतियां और उनसे बचने के उपाय:
एलिजिबिलिटी चेक किए बिना अप्लाई करना
हर बैंक की इनकम, उम्र, नौकरी की स्थिति और क्रेडिट स्कोर से जुड़ी एलिजिबिलिटी शर्तें अलग-अलग हो सकती हैं. बिना चेक किए अप्लाई करने से तुरंत रिजेक्शन हो सकता है और आपका क्रेडिट स्कोर भी गिर सकता है.
हिडेन चार्ज को नजरअंदाज करना
लोन लेने में सिर्फ ब्याज दर पर ही खर्च नहीं आता. प्रोसेसिंग फीस, लेट पेमेंट पेनल्टी, प्री-पेमेंट चार्ज और फोरक्लोजर फीस भी होती है, जिन पर लोग ध्यान नहीं देते.
जरूरत से ज्यादा लोन लेना
कई बार लोग जरूरत से ज्यादा लोन ले लेते हैं. इससे EMI भी बढ़ जाती है और ब्याज भी ज्यादा देना पड़ता है. लेंडर आपकी इनकम और लोन का रेशियो भी देखते हैं. अगर यह रेशियो ज्यादा हो जाए, तो भविष्य में लोन मिलना मुश्किल हो सकता है.
पेमेंट में देरी करना
EMI समय पर न भरना आपके क्रेडिट स्कोर को नुकसान पहुंचा सकता है, साथ ही लेट फीस और अतिरिक्त ब्याज भी देना पड़ता है. खराब पेमेंट रिकॉर्ड होने पर आगे चलकर लोन मिलना कठिन हो जाता है.
निष्कर्ष
सस्ती ब्याज दर पर पर्सनल लोन पाना बिल्कुल संभव है, बस थोड़ी समझदारी और सही प्लानिंग की जरूरत होती है. अच्छा क्रेडिट स्कोर, समय पर पेमेंट और ऑफर्स की तुलना करने से आप बेस्ट डील पा सकते हैं. मनीकंट्रोल के जरिए आप 50 लाख रुपए तक का लोन ले सकते हैं, जिसकी ब्याज दरें 10.5% सालाना से शुरू होती हैं.