Get App

'Elon Buy Twitter' नाम से किसी ने लॉन्च कर दी क्रिप्टोकरेंसी, एक दिन में 6,000% बढ़ गई कीमत

क्रिप्टोकरेंसी की दुनिया में एक शख्स ने 'Elon Buy Twitter' नाम से एक कॉइन लॉन्च किया, जिसकी कीमत पिछले 24 घंटे में 6,000% से अधिक बढ़ चुकी है

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 25, 2022 पर 10:50 PM
'Elon Buy Twitter' नाम से किसी ने लॉन्च कर दी क्रिप्टोकरेंसी, एक दिन में 6,000% बढ़ गई कीमत
Elon Buy Twitter (EBT) कॉइन को लोग धड़ल्ले से खरीद रहे हैं

दुनिया के सबसे अमीर इंसान एलॉन मस्क (Elon Musk) इन दिनों सोशल मीडिया कंपनी ट्विटर (Twitter) को खरीदने में जी जान से जुटे हुए हैं। ऐसी खबरें आ रहे हैं ट्विटर ने एलॉन मस्क को कंपनी बेचने के प्रस्ताव को मान लिया है और इसके बारे में कभी भी आधिकारिक ऐलान हो सकता है। हालांकि इस बीच क्रिप्टोकरेंसी (Cryptocurrency) की दुनिया में एक शख्स ने 'Elon Buy Twitter' नाम से एक क्रिप्टोकरेंसी लॉन्च कर दी है, जिसका हिंदी अर्थ होगा 'एलॉन ने ट्विटर को खरीदा।'

इस क्रिप्टो कॉइन के लॉन्च होते ही लोग धड़ाधड़ इसे खरीदने लगे हैं और पिछले 24 घंटे में इसकी कीमत 6,000 फीसदी से अधिक बढ़ गई है। कॉइनमार्केट कैप के मुकाबिक, 25 अप्रैल की रात 12AM पर Elon Buy Twitter (EBT) कॉइन की कीमत 0.00000003589 डॉलर थी, जो खबर लिखे जाने के समय तक 6,000 फीसदी से अधिक की छलांग लगाकर 0.000001527 डॉलर पर पहुंच गई थी।

एक और क्रिप्टो स्कैम?

Elon Buy Twitter (EBT) कॉइन भी क्रिप्टो की दुनिया में होने वाले अक्सर स्कैम की तरह दिख रहा है। इसकी आधिकारिक वेबसाइट सिक्योर नहीं है। साथ ही इसे बनाने वाली टीम का कोई चेहरा नहीं है और उन्होंने अपनी वेबसाइट पर एलॉन मस्क की फोटो प्रोफाइल पिक्चर बना रखा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें